{"_id":"5987e2134f1c1b173e8b4680","slug":"boycott-india-in-icc-events-says-javed-miandad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आईसीसी के इवेंट्स से टीम इंडिया को बायकॉट किया जाए'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'आईसीसी के इवेंट्स से टीम इंडिया को बायकॉट किया जाए'
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ICC
पाकिस्तान के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा है कि वो देश की इज्जत का ख्याल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया के साथ नहीं खेले। मियांदाद ने कहा कि आईसीसी के इवेंट्स में टीम इंडिया का बायकॉट करके पाकिस्तान की इज्जत बचाना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और कोच जावेद मियादांद ने कहा कि भारत के साथ अगर हम मैच नहीं खेलेंगे तो आईसीसी पर भी इससे दबाव बढ़ेगा और पाक क्रिकेट के लिए उनका नजरिया बदलेगा। मियांदाद ने कहा कि भारत पाक के साथ कोई भी सीरीज खेलने से इंकार करता रहा है, तो ऐसे में जरूरी है कि हम भी उसका कड़ा जवाब दे और आईसीसी टूर्नामेंट्स में उनके खिलाफ खेलने से साफ इंकार करे।
विज्ञापन
विराट कोहली और मोहम्मद आमिर
- फोटो : icc
पाक दिग्गज ने कहा, 'ये समझने की जरूरत है कि अगर भारत-पाक आईसीसी के किसी इवेंट में एक-दूसरे से ना खेलें तो उस टूर्नामेंट को दर्शक नसीब नहीं होंगे और आईसीसी को इससे तगड़ा नुकसान होगा। जिसके बाद वो समझ जाएगा कि पाक की इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या अहमियत है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे स्टैंड लेने के बाद ही आईसीसी मजबूर होकर भारत पर साझा सीरीज के लिए दबाव बनाएगा। जावेद ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के साथ बड़ी नाइंसाफी हुई है। आईसीसी में भारत की ही चलती है और पाक की नहीं सुनी जाती जबकि भारत और पाकिस्तान दोनों आईसीसी एग्जीक्युटिव बोर्ड के सदस्य हैं।'
बकौल मियांदाद, 'भारत की आईसीसी में मजबूत पकड़ है और वो इसका इस्तेमाल हम पर दबाव बनाने के लिए करते हैं।' इसके अलावा मियांदाद ने पीसीबी से पाक के घरेलू क्रिकेट पर भी ध्यान देने की बात कही।