फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli 100th Test: Virat Kohli big match player, scored century in 50th and 75th test of career, two centuries in two innings in first match as Indian Captain

Virat Kohli 100th Test: बड़े और यादगार मुकाबलों में जमकर चला विराट का बल्ला, 50वें और 75वें टेस्ट में किया था ऐसा

Thu, 03 Mar 2022 06:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Mar 2022 06:26 AM IST
सार

विराट ने 75वां टेस्ट 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था। यहां भी उन्होंने 123 और 17 रन की पारियां खेलीं। कप्तानी का पहला टेस्ट भी विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में 2014 में खेला था।

विज्ञापन
Virat Kohli 100th Test: Virat Kohli big match player, scored century in 50th and 75th test of career, two centuries in two innings in first match as Indian Captain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 माह और 29 पारियों से विराट  कोहली का बल्ला भले ही टेस्ट मैच में शतक की बाट जोह रहा है, लेकिन यह दिग्गज इस बात को साबित कर चुका है कि वह बड़े मुकाबलों के क्रिकेटर हैं। फिर विराट के लिए मोहाली टेस्ट से बड़ा और क्या हो सकता है। उनका यह सौवां टेस्ट तो है ही साथ में वह पहली बार टेस्ट में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने जा रहे हैं। विराट का 50वां टेस्ट हो या 75वां या फिर कप्तानी का पहला टेस्ट उनके बल्ले से शतक ही निकले हैं। यही कारण है कि सभी को विराट से सौवें टेस्ट में भी शतक का इंतजार है।
विज्ञापन


तीन बड़े टेस्ट मैचों में चार शतक
विराट यह साबित कर चुके हैं कि अपने यादगार मुकाबलों में वह उल्लेखनीय प्रदर्शन करने से पीछे नहीं  हटते हैं। उन्होंने अपने 50वें, 75वें और कप्तानी के पहले टेस्ट में एक या दो नहीं बल्कि चार शतक जड़े हैं। विराट ने अपना 50वां टेस्ट 2016 में विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। यहां उन्होंने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 81 रन बनाए।
विज्ञापन


विराट ने 75वां टेस्ट 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था। यहां भी उन्होंने 123 और 17 रन की पारियां खेलीं। कप्तानी का पहला टेस्ट भी विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में 2014 में खेला था। यहां विराट ने धोनी की गैरमौजूदगी में दोनों पारियों में शतक जड़ा। विराट ने पहली पारी में 115 और दूसरी पारी में 141 रन बनाए। हालांकि किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2011 में खेले गए अपने पहले टेस्ट में विराट महज 4 और 15 रन बना पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो 14वें सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले होंगे विराट
विराट कोहली अपने सौवें टेस्ट मैच में 8000 रन बनाने से महज 38 रन दूर हैं। अगर वह इस टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो दुनिया के 14वें और देश  के पांचवें सबसे तेज आठ हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर होंगे। विराट 169वीं पारी में अगर आठ हजार रन बनाते हैं तो देश में उनसे ऊपर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर होंगे। 

सबसे तेज आठ हजार रन बनाने वाले भारतीय
बल्लेबाज टेस्ट पारी
सचिन तेंदुलकर 96 154
राहुल द्रविड़ 94   158
वीरेंद्र सहवाग 93 160
सुनील गावस्कर 95   166
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed