{"_id":"9a72dcfa-511d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"virat-becoming-top-scorer-crown","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट शीर्ष स्कोरर बनने से चूके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट शीर्ष स्कोरर बनने से चूके
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Sat, 29 Dec 2012 12:09 AM IST
विज्ञापन
शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली मात्र दो रन से वर्ष 2012 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शीर्ष स्कोरर बनने से चूक गए। विराट पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 27 रन बनाकर रनआउट हुए और उनके हाथ से यह मौका निकल गया। विराट के इस वर्ष 14 मैचों में 39.25 के औसत से 471 रन रहे। वह न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के बाद दूसरे स्थान पर रह गए। न्यूजीलैंड के ही ब्रैंडन मैकुलम (459) तीसरे, आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन (406) चौथे और वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल (368) पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन