{"_id":"62724e0ea9f7013b2a1be415","slug":"virat-anushka-photos-before-the-match-against-dhoni-s-csk-team-virat-kohli-sweats-a-lot-in-the-gym-anushka-also-there-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat-Anushka: धोनी की टीम के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने जिम में खूब बहाया पसीना, अनुष्का ने भी की एक्सरसाइज, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat-Anushka: धोनी की टीम के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने जिम में खूब बहाया पसीना, अनुष्का ने भी की एक्सरसाइज, देखें वीडियो
Wed, 04 May 2022 03:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 May 2022 03:27 PM IST
सार
विराट अब तक 10 मैचों में 186 रन ही बना सके हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है, जो उन्होंने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था। अब चेन्नई के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में भी वह अपने फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
एक्सरसाइज करते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम ने अब तक 10 में से पांच जीते हैं और उसके 10 अंक हैं। हालांकि, इस सीजन टीम की कप्तानी विराट कोहली नहीं बल्कि फाफ डुप्लेसिस कर रहे हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद से विराट के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है।
विराट अब तक 10 मैचों में 186 रन ही बना सके हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है, जो उन्होंने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था। अब चेन्नई के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में भी वह अपने फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विराट अब तक 10 मैचों में 186 रन ही बना सके हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है, जो उन्होंने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था। अब चेन्नई के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में भी वह अपने फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के खिलाफ मैच के लिए विराट कोहली जमकर तैयारी भी कर रहे हैं। इसके लिए वह जिम में काफी पसीना बहा रहे हैं। इतना ही नहीं विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का भी जिम में एक्सरसाइज करती हुई दिखीं। विराट ने मंगलवार शाम को अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर कीं। इसमें आगे की ओर विराट और दूसरी साइड अनुष्का एक्सरसाइज करती हुई दिख रही हैं।
अनुष्का भी विराट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैंप में हैं और गुजरात के खिलाफ मैच में वह स्टेडियम में भी दिखी थीं। जब कोहली ने अर्धशतक लगाया था, तब अनुष्का ने ताली बजाकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया था। हाल ही में अनुष्का ने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। तब कोहली ने अनुष्का के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज पोस्ट किया था।
Back to my favourite 🏋🏻♂️. With my favourite @AnushkaSharma ❤️ pic.twitter.com/g4UnoNNZkx
— Virat Kohli (@imVkohli) May 3, 2022
अनुष्का भी विराट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैंप में हैं और गुजरात के खिलाफ मैच में वह स्टेडियम में भी दिखी थीं। जब कोहली ने अर्धशतक लगाया था, तब अनुष्का ने ताली बजाकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया था। हाल ही में अनुष्का ने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। तब कोहली ने अनुष्का के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। विराट ने लिखा, ''भगवान का शुक्र है कि आप पैदा हुईं। मुझे नहीं पता कि आपके बिना मैं क्या करता। आप अंदर से सच में बहुत खूबसूरत हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।