{"_id":"58a9c5424f1c1bab19d866e9","slug":"vinod-rai-led-panel-bars-top-bcci-officials-from-ipl-players-auction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL नीलामी: BCCI अधिकारियों के शामिल होने पर रोक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL नीलामी: BCCI अधिकारियों के शामिल होने पर रोक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित पूर्व CAG विनोद राय की अध्यक्षता वाले प्रशासक मंडल(सीओए) ने सोमवार को बेंगलुरु में आईपीएल के दसवें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बीसीसीआई के अधिकारियों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
समिति के इस आदेश के बाद सी के खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी जैसे बीसीसीआई के प्रशासक नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रशासनिक समिति ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा, सी के खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी या अन्य कोई व्यक्ति जो खुद को बीसीसीआई के अधिकारी होने के नाते आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का पदेन सदस्य हो वह खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को नहीं दी है लोढा कमेटी को लागू करने की अंडर टेकिंग
आईपीएल
- फोटो : BCCI
रोक लगाने पर सीओए ने तर्क दिया है कि इनमें से किसी भी पदाधिकारी ने अब तक लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार किए जाने के बारे में सुप्रीम कोर्ट को अंडर टेकिंग नहीं दी है। खन्ना अभी भी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं वहीं अनिरुद्ध चौधरी कोषाध्यक्ष और अमिताभ चौधरी संयुक्त सचिव के पद पर हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा संचालन समिति का गठन किए जाने के बाद इनके हाथ में कोई शक्तियां नहीं बची हैं।
कमेटी के फैसले पर बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि बोली में वही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का वही सदस्य भाग ले सकता है जो सुप्रीम कोर्ट की ओर से आए फैसले पर खरा उतरता हो। अब सदस्यों को यह फैसला खुद ही करना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार बोली में शामिल होने के लिए योग्य हैं या नहीं। हालांकि समिति के पास इस बात के पूरे आंकड़े नहीं है आईपीएल जनरल काउंसिल में पद पर बैठे लोग और बीसीसीआई के कौन-कौन से अधिकारी नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं और कौन नहीं। उन्होंने सदस्यों से कहा कि वे प्रक्रिया में शामिल होने से पहले अपनी पात्रता की जांच कर लें।