फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinod Kambli develops fever in hospital condition stable MP Shrikant Shinde pledges Rs 5 lakh aid

Vinod Kambli: कांबली को अस्पताल में आया बुखार, हालत स्थिर; शिवसेना सांसद शिंदे ने बढ़ाए मदद के हाथ

Wed, 25 Dec 2024 09:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Dec 2024 09:23 AM IST
सार

 डॉक्टर ने कांबली की एमआरआई करने की तैयारी की थी, लेकिन बुखार के कारण ऐसा नहीं हो सका। डॉक्टर त्रिवेदी का कहना है कि यह प्रक्रिया अब बाद में की जाएगी।

विज्ञापन
Vinod Kambli develops fever in hospital condition stable MP Shrikant Shinde pledges Rs 5 lakh aid
विनोद कांबली - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को इलाज के दौरान बुखार आ गया, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। कांबली ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर लगातार उनके हेल्थ पर अपडेट दे रहे हैं। डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि 52 वर्षीय कांबली यूरीन संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन उन पर इलाज का असर हो रहा है। 
विज्ञापन

त्रिवेदी उस मेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो कांबली का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर ने कांबली की एमआरआई करने की तैयारी की थी, लेकिन बुखार के कारण ऐसा नहीं हो सका। डॉक्टर त्रिवेदी का कहना है कि यह प्रक्रिया अब बाद में की जाएगी। त्रिवेदी ने कहा कि पहले की गई कई चिकित्सीय जांचों में मस्तिष्क में थक्के का पता चलने के बाद एमआरआई प्रक्रिया जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि कांबली को एक या दो दिन के भीतर आईसीयू से बाहर निकाले जाने और लगभग चार दिनों के बाद छुट्टी दिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व क्रिकेटर की हालत चार दिन पहले गंभीर हो गई थी, जब उनका मूत्र मार्ग काफी संक्रमित था लेकिन इसमें अब काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद को आगे आए श्रीकांत शिंदे
इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे का फाउंडेशन कांबली की मदद के लिए आगे आया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि एकनाथ शिंदे के निर्देश पर उनके ओएसडी मंगेश चिव्ते मंगलवार की रात अस्पताल में पूर्व क्रिकेटर का हाल लेने पहुंचे। चिव्ते ने अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के साथ बातचीत की और कहा कि कांबली को बेहतर मेडिकल सुविधा दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन

पांच लाख रुपये की मदद देंगे श्रीकांत शिंदे 
एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने कांबली को पांच लाख रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की। बयान में बताया कि यह मदद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन द्वारा अगले सप्ताह दी जाएगी। चिव्ते के अनुसार, श्रीकांत शिंदे ने कांबली और उनके परिवार को आगे भी मदद देने का भरोसा दिया है। कांबली ने एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे का आभार व्यक्त किया है। इस पूर्व क्रिकेटर ने साथ ही उपमुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें धन्यवाद देने की इच्छा जताई है। बयान के अनुसार, एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे जल्द ही कांबली को देखने अस्पताल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed