{"_id":"a0d963e4c58b4fdc6e908f43c953a589","slug":"vindo-kambli-to-be-discharged-from-lilawati-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांबली हुए डिस्चार्ज, अस्पताल में देखने नहीं पहुंचे सचिन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कांबली हुए डिस्चार्ज, अस्पताल में देखने नहीं पहुंचे सचिन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद काबंली की सेहत में तेजी से सुधार
विज्ञापन
हो रहा है और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई, लेकिन
कभी उनके दोस्त रहे सचिन उनसे मिलने नहीं गए।
हार्ट अटैक के कारण शुक्रवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व टेस्ट क्रिकेटर कांबली की सेहत अब ठीक है। उनकी मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी भी हो गई। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हां, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर को शुक्रवार को दोपहर गाड़ी चलाने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें यातायात पुलिस अधिकारियों की मदद से लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांबली ने अस्पताल से छुट्टी पाने के बाद अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा है। साथ ही यह भी कहा कि उनका दिल अब ठीक है और वह घर जा रहे हैं।
शुक्रवार को पड़ा था दिल का दौरा
42 वर्षीय कांबली को दिल का दौरा उस समय पड़ा जब वह गाड़ी चला रहे थे। उनके सीने में जोर का दर्द उठा। एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कांबली को दर्द से कराहते देखा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कांबली की पत्नी एंद्रिया ने सोमवार को कहा था, "डॉक्टरों ने कहा है कि अब चिंता की कोई बात नहीं है और सब कुछ सही है। अब उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है। वह मंगलवार को अस्पताल से घर वापस आ जाएंगे।"
कांबली के बालसखा रहे सचिन तेंदुलकर अभी तक उनसे मुलाकात करने नहीं पहुंचे। हालांकि पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच रिश्ते पहले वाले जैसे नहीं रहे।
तेंदुलकर ने पिछले महीने संन्यास लेने के दौरान कांबली का जिक्र तक नहीं किया था। साथ ही उन्हें अपनी विदाई पार्टी में भी उन्हें नहीं बुलाया था।
(अन्य अपडेट, सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए आप हमें facebook पर ज्वॉइन करें)