फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Mallya attends Virat Kohli’s charity event in London

कोहली के चैरिटी कार्यक्रम में पहुंचे माल्या, टीम इंडिया ने किया नजरअंदाज

Tue, 06 Jun 2017 03:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 06 Jun 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya attends Virat Kohli’s charity event in London
विजय माल्या - फोटो : Getty
भारत-पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को बर्मिंघम में खेले गए मैच के दौरान विजय माल्या वीआईपी नजर आए थे। इसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंदन में विराट कोहली के चैरिटी कार्यक्रम में भी वह शिरकत करते नजर आए। जस्टिस एंड केयर संस्था मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम करती है।  
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में शिरकत करने आए माल्या अपनी कार से बाहर निकलते दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए फंड इक्टठा करना था। ये संस्था ऐसे लोगों को रहने के लिए सुरक्षित आवास, काउंसलिंग, पुनर्वास और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराती है। 
विज्ञापन


किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए कप्तान विराट कोहली सहित टीम इंडिया के सभी सदस्यों ने माल्या को नजरअंदाज किया। किसी ने भी माल्या के आस-पास भी भटकने की कोशिश नहीं की। माल्या की मौजूदगी के कारण टीम इंडिया को कार्यक्रम से जल्दी वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व मालिक विजय माल्या वर्तमान में ब्रिटेन में जमानत पर रिहा हैं। उन्हें ब्रिटेन की वेस्टमिस्टर कोर्ट ने छह लाख पचास हजार की जमानत पर रिहा किया था। उनके केस की अगली सुनवाई 17 मई को है। उनपर भारत में बैंकों के साथ 9 हजार करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उन्हें भारत प्रत्यर्पित करने के लिए भारत सरकार ब्रिटेन की सरकार के संपर्क में है। इंटरपोल ने भी उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। फिलहाल माल्या लंदन में रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed