फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Young cricketers would like to make a mark before the mega auction of IPL, Vijay Hazare Trophy from today

Vijay Hazare Trophy: आईपीएल की मेगा ऑक्शन से पहले छाप छोड़ना चाहेंगे युवा क्रिकेटर, विजय हजारे ट्रॉफी आज से

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
सार

खिलाड़ी वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फ्रेंचाइजी टीमों का ध्यान खींचना चाहेंगे। रिटेन नहीं किए गए हर्षल, राहुल और दीपक की निगाह भी नई टीमों पर होगी।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Young cricketers would like to make a mark before the mega auction of IPL, Vijay Hazare Trophy from today
हर्षल पटेल और आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल की मेगा ऑक्शन से पहले भारत के युवा क्रिकेटरों के सामने अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने का आखिरी मौका होगा जब वे बुधवार से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में खेलेंगे। आईपीएल की बड़ी नीलामी जनवरी में होगी। हर्षल पटेल, राहुल चाहर और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों को उनकी आईपीएल टीमों ने रिटेन नहीं किया है। 
विज्ञापन


अब वे इस घरेलू चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करके दूसरी टीमों का ध्यान खींचना चाहेंगे। पहले दिन गत चैंपियन मुंबई का सामना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेता तमिलनाडु से होगा। मुंबई की कमान शम्स मुलानी के हाथ में होगी और ग्रुप बी का यह मैच त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


मुंबई टीम में बायें हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सिद्धेश लाड और हरफनमौला शिवम दुबे हैं। गेंदबाजी का जिम्मा अनुभवी धवल कुलकर्णी संभालेंगे। तमिलनाडु टीम में दिनेश कार्तिक और वाशिंगटन सुंदर हैं। मुंबई ने पिछली बार उत्तर प्रदेश को हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ी वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फ्रेंचाइजी टीमों का ध्यान खींचना चाहेंगे। रिटेन नहीं किए गए हर्षल, राहुल और दीपक की निगाह भी नई टीमों पर होगी। यह टूर्नामेंट सात शहरों में खेला जाएगा। इनमें त्रिवेंद्रम, चंडीगढ़, राजकोट, मुंबई, गुवाहाटी, रांची, जयपुर शामिल हैं। 27 दिसंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। 

आज के मैच 
ग्रुप ए 
  • जम्मू-कश्मीर बनाम गुजरात
  • हिमाचल प्रदेश बनाम विदर्भ 
  • आंध्र बनाम ओडिशा
ग्रुप बी 
  • मुंबई बनाम तमिलनाडु 
  • बड़ौदा बनाम बंगाल
  • कर्नाटक बनाम पुडुचेरी 
ग्रुप सी
  • उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र
  • दिल्ली बनाम झारखंड
  • हरियाणा बनाम हैदराबाद 
ग्रुप डी 
  • चंडीगढ़ बनाम केरल
  • उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश बनाम महाराष्ट्र 
ग्रुप ई
  • पंजाब बनाम राजस्थान
  • असम बनाम गोवा
  • रेलवे बनाम सर्विस
प्लेट ग्रुप 
  • बिहार बनाम मिजोरम 
  • अरुणाचल प्रदेश बनाम त्रिपुरा
  • मेघालय बनाम सिक्कम 
  • मणिपुर बनाम नगालैंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed