{"_id":"67669ad3313d361d310b85d4","slug":"vijay-hazare-trophy-2024-anmolpreet-singh-scored-a-century-in-just-35-balls-third-fastest-list-a-hundred-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anmolpreet Singh: लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने अनमोलप्रीत सिंह, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Anmolpreet Singh: लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने अनमोलप्रीत सिंह, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा
Sat, 21 Dec 2024 04:09 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 21 Dec 2024 04:09 PM IST
सार
26 वर्षीय बल्लेबाज ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 45 गेंदों में 12 चौके और नौ छक्के की मदद से 115 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान अनमोलप्रीत ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ वह जैक फ्रेजर मैकगर्क और एबी डिविलियर्स के क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन
अनमोलप्रीत सिंह
- फोटो : X
विस्तार
विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन पंजाब का सामना अरुणाचल प्रदेश से हुआ। इस मुकाबले में पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ने दमदार प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने लिस्ट में तीसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
लिस्ट में तीसरा सबसे तेज शतक
26 वर्षीय बल्लेबाज ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 45 गेंदों में 12 चौके और नौ छक्के की मदद से 115 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान अनमोलप्रीत ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ वह जैक फ्रेजर मैकगर्क और एबी डिविलियर्स के क्लब में शामिल हो गए। दरअसल, अनमोलप्रीत लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। मैकगर्क ने 29 और डिविलियर्स ने 31 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाए थे। इस तरह वह भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

मेगा नीलामी में रहे अनसोल्ड
अनमोलप्रीत को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। वह अनसोल्ड रहे थे। अब उन्होंने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ फ्रेंचाइजियों के मुंहतोड़ जवाब दिया है। वह पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल चुके हैं।

अनमोलप्रीत ने तोड़ा यूसुफ पठान का रिकॉर्ड
पंजाब के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार को यूसुफ पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने 2010 में बड़ौदा के लिए खेलते हुए लिस्ट में सबसे तेज शतक लगाया था। वह 40 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने थे। अब अनमोलप्रीत ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

मैच में क्या हुआ?
अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर अरुणाचल प्रदेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। नाबाम आबो की टीम ने तेची नेरी की 42 रनों की सर्वाधिक पारी की बदौलत 48.4 ओवर में 10 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 167 रन बनाए और मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया।