{"_id":"656804305554f157430f9815","slug":"vijay-hazare-trophy-2023-24-round-up-all-teams-result-haryana-delhi-jammu-kashmir-uttar-pradesh-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: हरियाणा की जीत में चमके हिमांशु-तेवतिया और हर्षल, जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: हरियाणा की जीत में चमके हिमांशु-तेवतिया और हर्षल, जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को हराया
Thu, 30 Nov 2023 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Nov 2023 09:10 AM IST
सार
हरियाणा ने 50 ओवर में छह विकेट पर 315 रन का बड़ा स्कोर बनाया। हिमांशु ने 132 गेंदों की पारी में 136 रन बनाए और 10 चौके व छह छक्के जड़े।
विज्ञापन
राहुल तेवतिया और हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमांशु राणा के शतक और राहुल तेवतिया के नाबाद अर्धशतक और हर्षल पटेल के पांच विकेट की मदद से हरियाणा ने बुधवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में मिजोरम को 190 रन से हराया। हरियाणा ने 50 ओवर में छह विकेट पर 315 रन का बड़ा स्कोर बनाया। हिमांशु ने 132 गेंदों की पारी में 136 रन बनाए और 10 चौके व छह छक्के जड़े।
उनके अलावा राहुल तेवतिया ने नाबाद 80 रन की पारी में 42 गेंदों का सामना किया और नौ चौके व चार छक्के जड़े। जवाब में मिजोरम की टीम 38.4 ओवर में 125 रन ही बना पाई और मैच हार गई। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (5/24) और स्पिनर युजवेंद्र चहल (2/33) ने विकेट चटकाए।
शुभम के शतक से जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को 75 रन से हराया
कप्तान शुभम खजुरिया की शानदार शतकीय पारी की मदद से जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मुकाबले में दिल्ली को 75 रन से हराया। जम्मू-कश्मीर ने 50 ओवर में सात विकेट पर 299 रन का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
शुभम ने 112 गेंदों में 109 रन की शतकीय पारी में छह चौके और छह छक्के जड़े। शुभम के अलावा आकिब नबी ने 24 गेंदों में नाबाद 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने पांच छक्के भी जड़े। अभिनव पुरी ने 72 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 46 रन बनाए। दिल्ली के लिए मयंक यादव (3/55) और सुयश शर्मा (2/57) ने विकेट चटकाए।
जवाब में रसिक सलाम (4/23), आबिद मुश्ताक (3/28) और विवरांत शर्मा (2/40) की अच्छी गेंदबाजी के आगे दिल्ली की टीम 45.3 ओवर में 224 रनों पर सिमट गई। दिल्ली के लिए कप्तान यश ढुल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।
गुजरात ने उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से हराया
उर्विल पटेल (86) और क्षितिज पटेल (नाबाद 83) के अर्धशतकों की मदद से गुजरात ने बुधवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 74 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। उत्तर प्रदेश की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 232 रन बना पाई।
टीम के लिए ध्रुव जुरेल (77) और सौरभ कुमार (43) ने उपयोगी पारियां खेली। चिंतन गाजा (4/27) और जयवीर परमार (3/40) ने गुजरात के लिए विकेट लिए। जवाब में गुजरात 37.4 ओवर में पांच विकेट पर 233 रन बनाकर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश के लिए भुवनेश्वर कुमार ने (3/47) ने सर्वाधिक विकेट चटकाए।