फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIjay Hazare Trophy 2021: Uttar Pradesh and Mumbai enters semifinal, Upendra Yadav and prithvi shaw shines for their team

विजय हजारे ट्रॉफी: उपेंद्र के शतक से यूपी सेमीफाइनल में, मुंबई की जीत में चमके पृथ्वी

Wed, 10 Mar 2021 08:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Mar 2021 08:53 AM IST
सार

क्वार्टर फाइनल में दिल्ली और सौराष्ट्र की हार

विज्ञापन
VIjay Hazare Trophy 2021: Uttar Pradesh and Mumbai enters semifinal, Upendra Yadav and prithvi shaw shines for their team
उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCIdomestic

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव (112 रन) के लिस्ट ए के पहले शतक से उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 46 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका सामना गुजरात से होगा। निमंत्रण पाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने सात विकेट पर 280 रन बनाए। एक समय टीम ने 66 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उपेंद्र ने कप्तान कर्ण शर्मा (83) के साथ पांचवें विकेट के लिए 129 और समीर चौधरी (43*) के साथ छठे विकेट के लिए 74 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उपेंद्र ने अपनी पारी में 101 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के जड़े। दिल्ली के लिए प्रदीप सांगवान और सिमरजीत सिंह ने दो-दो विकेट झटके। 

विज्ञापन


दिल्ली की टीम 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.1 ओवर में 234 रन पर ढेर हो गई। ललित यादव ने 61, अनुज रावत ने 47, हिम्मत सिंह 39, प्रदीप ने 26 और नितिश राणा ने 21 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से यश दलाल ने तीन और आकिब खान व अक्शदीप नाथ ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन

मुंबई की जीत में फिर चमके पृथ्वी 

कप्तान पृथ्वी शॉ (185*) की शतकीय पारी से मुंबई ने सौराष्ट्र को नौ विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई, जहां उसका सामना कर्नाटक से होगा। शॉ के टूर्नामेंट के तीसरे शतक और यशस्वी जायसवाल (75) के साथ पहले विकेट के लिए हुई 238 रन की साझेदारी से मुंबई ने 285 रन के लक्ष्य को 49 गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। शॉ ने अपनी पारी में 123 गेंदों का सामना कर 21 चौके और सात छक्के जड़े। आदित्य तारे ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। इससे पहले सौराष्ट्र ने समर्थ व्यास के नाबाद 90, चिराग जानी के नाबाद 53, विश्वराजसिंह जडेजा के 53,स्नेल पटेल के 30 और अवि बारोट के 37 रनों की मदद से पांच विकेट पर 284 रन बनाए। 

इन दोनों मैचों के परिणाम आने के बाद अब सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश का सामना गुजरात और मुंबई की भिड़ंत कर्नाटक से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed