फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy 2021 to kick off from Feb 20 

विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फरवरी से, इन छह शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

Sat, 06 Feb 2021 09:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Feb 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021 to kick off from Feb 20 
bcci

विजय हजारे ट्रॉफी 2021 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फरवरी से होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 20 फरवरी से 14 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले छह शहरों में खेले जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने शनिवार को राज्य क्रिकेट संघ को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


जिन छह शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे उनमें सूरत, इंदौर, बंगलूरू, कोलकाता, तमिलनाडु और जयपुर शामिल हैं। इसके मुताबिक, ग्रुप ए के मुकाबले सूरत में, इंदौर और बंगलूरू में क्रमशः एलीट बी और सी के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, एलीट डी के मुकाबले जयपुर में जबकि कोलकाता में एलीट ई के मुकाबले खेले जाएंगे। इलके अलावा प्लेट ग्रुप के सभी मुकाबले तमिलनाडु में होंगे। हालांकि, इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को 13 फरवरी को बायो बबल में आना होगा, जिसके बाद उन्हें तीन बार कोरोना की जांच से गुजरना होगा। बीसीसीआई प्रोटोकॉल के अनुसार, खिलाड़ियों को अपने बायो-बबल में शामिल होने से पहले तीन आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा। उन्हें सात मार्च से होने वाले नॉक-आउट चरणों (प्री क्वार्टर फाइनल) के शुरू होने से पहले भी ऐसा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए- गुजरात, चंडीगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, बड़ौदा, गोवा। 
ग्रुप बी - तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंध्र प्रदेश। 
ग्रुप सी- कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, ओडिशा, रेलवे और बिहार। 
ग्रुप डी- दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पुडुचेरी। 
ग्रुप ई- बंगाल, सेना, जम्मू और कश्मीर, सौराष्ट्र, हरियाणा और चंडीगढ़। 
प्लेट ग्रुप-उत्तराखंड, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और सिक्किम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed