इरफान ने शेयर की भाई यूसुफ के अद्भुत कैच की VIDEO, राशिद बोले- 'ये पठान के हाथ हैं ठाकुर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुक्रवार को टीम इंडिया के ऑलराउंडर युसूफ पठान ने शानदार कैच लपका, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। गोवा और बड़ौदा के बीच खेले गए इस मुकाबले में पठान ने हवा में उड़ते हुए एक बेहतरीन कैप लपका।
इस कैच का वीडियो युसूफ पठान के भाई इरफान पठान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने भाई की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या यह एक पक्षी है? नहीं यह तो युसूफ पठान है। आज बहुत शानदार कैच पकड़ा लाला।'
Is it a bird ? No this is @yusuf_pathan Great catch today lala.All ur hard work in pre season is paying off #hardwork @BCCI @StarSportsIndia pic.twitter.com/bcpO5pvuZI
विज्ञापन विज्ञापन— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 8, 2019
इरफान के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने मजेदार अंदाज में कहा, बहुत ही शानदार कैच लिया भाई, ये पठान के हाथ हैं ठाकुर। इसके बाद इरफान ने रिप्लाई कर कहा, हाहा सही कहा पठानों के हाथ में जादू है।
Haha sahi kaha pathano ke hath or wrist mein jaadu hay...
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 8, 2019
बता दें कि यह कैच उन्होंने 19 ओवर की पांचवीं गेंद पर लिया था। जब गोवा की टीम जीत के काफी करीब थी। हालांकी बाद में मैच गोवा की टीम ने चार विकेट से जीत ली थी। इस मैच में युसूफ पठान खाता भी नहीं खोल पाए थे।
मैच में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। जवाब में गोवा की टीम ने सुयश प्रभुदेसाई (60) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत आखिरी ओवर में चार विकेट से मैच जीत अपने नाम कर लिया। पठान की टीम यानी गोवा का मुकाबला अब कर्नाटक से होगा।