फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Yusuf Pathan took a stunning one-handed flying catch, Rashid Khan stunned

इरफान ने शेयर की भाई यूसुफ के अद्भुत कैच की VIDEO, राशिद बोले- 'ये पठान के हाथ हैं ठाकुर'

Sat, 09 Nov 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Nov 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
VIDEO: Yusuf Pathan took a stunning one-handed flying catch, Rashid Khan stunned
युसूफ पठान - फोटो : SOCIAL MEDIA

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुक्रवार को टीम इंडिया के ऑलराउंडर युसूफ पठान ने शानदार कैच लपका, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। गोवा और बड़ौदा के बीच खेले गए इस मुकाबले में पठान ने हवा में उड़ते हुए एक बेहतरीन कैप लपका।

विज्ञापन


इस कैच का वीडियो युसूफ पठान के भाई इरफान पठान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने भाई की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या यह एक पक्षी है? नहीं यह तो युसूफ पठान है। आज बहुत शानदार कैच पकड़ा लाला।'
विज्ञापन

 

इरफान के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने मजेदार अंदाज में कहा, बहुत ही शानदार कैच लिया भाई, ये पठान के हाथ हैं ठाकुर। इसके बाद इरफान ने रिप्लाई कर कहा, हाहा सही कहा पठानों के हाथ में जादू है।
 



बता दें कि यह कैच उन्होंने 19 ओवर की पांचवीं गेंद पर लिया था। जब गोवा की टीम जीत के काफी करीब थी। हालांकी बाद में मैच गोवा की टीम ने चार विकेट से जीत ली थी। इस मैच में युसूफ पठान खाता भी नहीं खोल पाए थे।

मैच में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। जवाब में गोवा की टीम ने सुयश प्रभुदेसाई (60) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत आखिरी ओवर में चार विकेट से मैच जीत अपने नाम कर लिया। पठान की टीम यानी गोवा का मुकाबला अब कर्नाटक से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed