फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: 'Whenever I go on the field...', Rohit Sharma statement after scoring 32nd century IND vs ENG 2nd ODI

VIDEO: 'जब भी मैं मैदान पर जाता हूं...', 32वां शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा ने इस तरह उड़ाई आलोचकों की धज्जियां

Mon, 10 Feb 2025 12:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Feb 2025 12:25 PM IST
सार

रोहित ने अक्तूबर 2023 के बाद वनडे में पहला शतक लगाया। इस बीच उन्होंने 13 वनडे खेले हैं पांच अर्धशतक लगाए हैं। मार्च 2024 के बाद तीनों प्रारूपों को मिलाकर यह उनका पहला शतक रहा।

विज्ञापन
VIDEO: 'Whenever I go on the field...', Rohit Sharma statement after scoring 32nd century IND vs ENG 2nd ODI
रोहित शर्मा - फोटो : Twitter

विस्तार

वनडे में 32वां शतक लगाने वाले रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले के बाद आलोचकों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा है कि जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो उनका ध्यान सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने पर रहता है। उनके लिए बस यही मायने रखता है। रोहित ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 90 गेंदों में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 119 रन की पारी खेली। टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड पर चार विकेट से जीत दर्ज की। साथ ही इस जीत से मेजबान टीम को तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी मिल गई।
विज्ञापन

VIDEO: 'Whenever I go on the field...', Rohit Sharma statement after scoring 32nd century IND vs ENG 2nd ODI
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'खिलाड़ी में कोई तो बात है...'
रोहित ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ' 'मैं इसी बारे में बात कर रहा हूं। मेरा मतलब है, देखो, जब किसी क्रिकेटर ने कई वर्षों तक क्रिकेट खेला हो और इतने वर्षों में इतने सारे रन बनाता आ रहा हो... तो इसका कुछ मतलब है उसमें कुछ है। मैंने इस खेल को काफी समय से खेला है और मैं समझता हूं कि मेरे लिए क्या जरूरी है। इसलिए मेरा काम मैदान पर जाना और अपने रोल को निभाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

VIDEO: 'Whenever I go on the field...', Rohit Sharma statement after scoring 32nd century IND vs ENG 2nd ODI
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'मैं वही करना चाहता था, जो मैं करता आ रहा हूं'
रोहित ने कहा, 'मैंने इस मैच में जो किया वह इन्हीं कामों में से एक था। मेरे दिमाग में यही बात थी कि मुझे वही करना जो मैं करता आ रहा हूं। मैं वैसी ही बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहा था जैसे मैं करता आ रहा हूं। मैं इस खेल में काफी समय से हूं। एक या दो पारी से मेरा मन नहीं बदलेगा या संतुष्टि नहीं मिलेगी। मेरे लिए यह ऑफिस में सिर्फ एक और दिन था।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


विज्ञापन

VIDEO: 'Whenever I go on the field...', Rohit Sharma statement after scoring 32nd century IND vs ENG 2nd ODI
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
अक्तूबर 2023 के बाद वनडे में पहला शतक
रोहित ने अक्तूबर 2023 के बाद वनडे में पहला शतक लगाया। इस बीच उन्होंने 13 वनडे खेले हैं पांच अर्धशतक लगाए हैं। मार्च 2024 के बाद तीनों प्रारूपों को मिलाकर यह उनका पहला शतक रहा। इससे पहले धर्मशाला में टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन बनाए थे। हालांकि, रोहित खास तौर पर अक्तूबर 2024 के बाद खराब फॉर्म से गुजरे। उन्होंने बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को मिलाकर आठ मैचों में केवल एक बार पचास का आंकड़ा पार किया। यही वजह थी कई पूर्व दिग्गजों ने उन्हें अपने भविष्य पर विचार करने के लिए कहा था।

VIDEO: 'Whenever I go on the field...', Rohit Sharma statement after scoring 32nd century IND vs ENG 2nd ODI
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना उनके लिए सर्वोपरि'
अब शतक जड़ने के बाद रोहित ने कहा कि मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, 'हमें बस अपना काम करते रहने की जरूरत है। हमारा काम मैदान पर जाना और अच्छा खेलना है। जब आप बिस्तर पर सोने जाते हैं और आपको लगता है कि आपने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, यही मायने रखता है। हर बार जब मैं पिच पर जाता हूं, अच्छा खेलने के लिए जाता हूं। मैं हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है, कभी-कभी मैं इसमें सफल नहीं हो पाता। जब तक मैं स्पष्ट हूं कि मैं क्या करना चाहता हूं, बस यही मायने रखता है, और कुछ मायने नहीं रखता।'

VIDEO: 'Whenever I go on the field...', Rohit Sharma statement after scoring 32nd century IND vs ENG 2nd ODI
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'तरीके पता होने के बावजूद रन बनाना आसान नहीं'
हालांकि, रोहित ने स्वीकार किया कि तरीके जानने के बावजूद रन बनाना हमेशा आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा, 'जब आपने इतने सारे रन बना चुके होते हैं, तो उस खिलाड़ी ने वाकई कुछ किया है, ये तो मानते हैं न? आपको बस उस मानसिकता पर वापस आने की जरूरत है कि आप रन कैसे बनाते हैं। हालांकि, यह कहना बहुत सरल लगता है, लेकिन होता काफी कठिन है। मेरे दिमाग में, मैं सिर्फ आनंद लेना चाहता था। हम इसलिए ही खेल खेलते हैं। हम किसी भी चीज से ज्यादा खेल का आनंद लेने के लिए क्रिकेट खेलते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed