{"_id":"63b96c19a1d8e7459a3701d1","slug":"video-watch-kl-rahul-practice-for-comeback-ready-to-play-in-odi-series-against-sri-lanka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार
Sat, 07 Jan 2023 06:26 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:26 PM IST
सार
आक्रमकता में कमी और महत्वपूर्ण मैचों में फेल होने के कारण राहुल आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं चुना गया। वह वनडे सीरीज से वापसी करेंगे।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के लिए साल 2022 यादगार नहीं रहा। लगभग आधे साल तक वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे। इसके बाद एशिया कप और टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। उन्होंने कुछ अर्धशतक बनाए लेकिन प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना का शिकार बने। आक्रमकता में कमी और महत्वपूर्ण मैचों में फेल होने के कारण राहुल सबके निशाने पर रहे। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं चुना गया। वह वनडे सीरीज से वापसी करेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले राहुल ने जमकर अभ्यास किया। उन्होंने नेट्स पर काफी देर तक बल्लेबाजी की। राहुल ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी को गुवाहाटी में पहला मैच खेलेगी। 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनन्तपुरम में होगा।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल ऐसा था राहुल का प्रदर्शन
राहुल ने पिछले साल चार टेस्ट मैचों में 137 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 17.12 का रहा था। राहुल ने एक अर्धशतक लगाया था। उनका सर्वोच्च स्कोर 50 रन था। 10 वनडे मैचों में राहुल ने 27.88 की औसत से 251 रन बनाए थे। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे और 73 रन उनका उच्चतम स्कोर था। टी20 फॉर्मेट की बात करें तो राहुल ने 16 मैचों में 28.93 की औसत से 434 रन बनाए थे। उन्होंने छह अर्धशतकीय पारी खेली थी। राहुल का सर्वोच्च स्कोर 62 रन था।

राहुल पर काफी दबाव
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो राहुल ने पिछले साल 30 मैचों में 25.68 की औसत से 822 रन बनाए थे। उन्होंने कुल नौ अर्धशतक जड़े थे। राहुल एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। शुभमन गिल और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए राहुल के ऊपर काफी दबाव है। वह वनडे में मध्यक्रम में तो फिट हो जा रहे हैं, लेकिन टी20 में उसका स्थान अब पक्का नहीं है।

वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।