फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gadar 2 Actor Sunny Deol Video Regarding India Vs Pakistan Match in Asia Cup 2023 Watch

Video: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सनी देओल का बड़ा एलान, मुकाबले के दौरान गदर मचाएंगे तारा सिंह

Sat, 19 Aug 2023 02:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Aug 2023 02:10 PM IST
सार

Asia Cup 2023 India vs Pakistan Video: एशिया कप 30 अगस्त को शुरू होगा। पाकिस्तान में चार और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा।

विज्ञापन
Gadar 2 Actor Sunny Deol Video Regarding India Vs Pakistan Match in Asia Cup 2023 Watch
सनी देओल, बाबार आजम और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीम करीब एक साल बाद आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच आगामी एशिया कप में भिड़ंत होगी। यह मैच दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को रहता है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। इस बार महामुकाबले के दौरान दिग्गज अभिनेता सनी देओल टीवी पर नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन


अपनी हालिया फिल्म गदर-2 से जमकर सुर्खियां बटोरने वाले सनी देओल एशिया कप के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर नजर आएंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह मैच के दौरान तारा सिंह बनकर गदर मचाएंगे। उन्होंने अपनी फिल्म गदर-एक प्रेम कथा और गदर-2 में तारा सिंह की भूमिका निभाई है। अभिनेता ने वीडियो में कहा, ''एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सनी देओल रहते हैं, लेकिन ये जबरदस्त मुकाबला शुरू होते ही मैं तारा सिंह बन जाऊंगा।''
विज्ञापन

Gadar 2 Actor Sunny Deol Video Regarding India Vs Pakistan Match in Asia Cup 2023 Watch
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीम इंडिया के लिए हाथ उठाओ: सनी देओल
सनी देओल ने आगे कहा, ''अगर इस मैच में गदर मचाना है तो आओ टीम इंडिया के लिए हाथ उठाओ। मैन इन ब्लू का जोश बढ़ाओ।" प्रोमो में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के पुराने क्लिप नजर आ रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से
बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने 19 जुलाई को एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होगा। पाकिस्तान में चार और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ग्रुप ए में है। उसके साथ पाकिस्तान और नेपाल भी है। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी। वहां से दो टीमें सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed