फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मैच के बाद सामने आए मोहम्मद सिराज, बताया राष्ट्रगान के दौरान क्यों हो गए थे भावुक

Thu, 07 Jan 2021 05:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 07 Jan 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Teary-eyed mohammed Siraj remembers late father during national anthem
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

सिडनी टेस्ट के पहले दिन जब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंची तो भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आंखें भर आई और वह भावुक होकर रोने लगे। दरअसल, मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने बताया कि राष्ट्रगान के दौरान क्यों उनकी आंखों में आंसू आ गए?


 

VIDEO: Teary-eyed mohammed Siraj remembers late father during national anthem
मैच से पहले भावुक सिराज - फोटो : ट्विटर

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने बताया, 'उस समय पिता की याद आ गई। मैं बहुत भावुक था। वह मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते थे।' सिराज ने आगे कहा, 'काश वह मुझे भारत के लिए खेलते हुए देख पाते।' सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।


 
VIDEO: Teary-eyed mohammed Siraj remembers late father during national anthem
मैच से पहले भावुक सिराज - फोटो : ट्विटर

दोनों ही देशों के राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू होना था, इसी दौरान भारतीय पेसर की आंखों से आंसू छलकते दिखे। दरअसल, वो अपने पिता के बारे में सोच रहे थे, जिनका नवंबर में निधन हो गया था। इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए खेलने के सपने को पूरा करने के लिए तब ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Teary-eyed mohammed Siraj remembers late father during national anthem
पिता मोहम्मद गौस के साथ सिराज - फोटो : Social Media

अपनी जिंदगी के सबसे नाजुक मोड़ से गुजर रहे मोहम्मद सिराज ने अपने पिता के सपने को साकार किया। मगर अफसोस कि वो सिराज को खेलते नहीं देख पाए। दरअसल, सिराज के पिता की चाहत थी कि उनका बेटा भारत के लिए टेस्ट खेले।

विज्ञापन
VIDEO: Teary-eyed mohammed Siraj remembers late father during national anthem
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

वन-डे और फिर टी-20 सीरीज के बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप की बारी आई। पहले मुकाबले में सिराज को मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरे टेस्ट में डेब्यू करते हुए हैदराबाद के इस पेसर ने पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed