Video: सूर्यकुमार ने युजवेंद्र चहल को बताया बल्लेबाजी कोच, लखनऊ में जीत के बाद कुलदीप यादव को दिया इंटरव्यू
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विस्तार
इस सवाल पर सूर्या को काफी हंसी आई। उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया। सूर्यकुमार यादव ने कहा, ''दरअसल, पिछली सीरीज में आपने मुझे जो सिखाया था, उसे मैंने ध्यान में रखा। मैं चाहूंगा कि आप मुझे बल्लेबाजी के बारे में और सिखाएं कि मैं कैसे सुधार कर सकता हूं। दर्शक, कृपया ध्यान से सुनें, इसे एक मजाक के तौर पर न लें। हमारा भाई यहां बैटिंग कोच है। वह मुझे सब कुछ सिखाता है।''
Local lad 😊
— BCCI (@BCCI) January 30, 2023
Landmark holder 👏
The ever-so-adaptable Mr. 360 👍
Laughter, insights & banter unfold as @yuzi_chahal hosts @imkuldeep18 & @surya_14kumar on Chahal TV 📺 in Lucknow 👌 👌 - By @ameyatilak
Full interview 🎥 🔽 #TeamIndia | #INDvNZ https://t.co/5THSbQ4Epi pic.twitter.com/Ic9C32lafm
कुलदीप यादव टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनने पर चहल को बधाई दी। चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एक विकेट लिया और अपने विकेटों की संख्या को 91 तक ले गए। वह भुवनेश्वर कुमार के 90 विकेट से आगे निकल गए।