Video: आखिर ऐसा क्या हो गया कि तेज गेंदबाज से स्पिनर बने लसिथ मलिंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा दुनिया में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में मलिंगा इकलौता ऐसा गेंदबाज है, जिसने दो बार हैट्रिक ली है। इतना ही नहीं अपनी यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर मलिंगा तो लगातार चार गेंद पर चार विकेट भी ले चुके हैं।
मलिंगा के यॉर्कर गेंद को दुनिया के धाकड़ बल्लेबाज भी खेलने से डरते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मलिंगा अब तेज नहीं स्पिन गेंदबाजी करने लगे हैं। दरअसल, श्रीलंका में खेले गए एक लोकल टी-20 टूर्नामेंट के दौरान मलिंगा स्पिन गेंदबाजी करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए तीन विकेट भी झटके।
#Malinga the slinger turned Malinga the spinner as the paceman turned to off-spin, in a domestic T20 match. 🏏
विज्ञापन विज्ञापन
[📹: Cricket Aus] pic.twitter.com/7gjIr8eiIg — AmMaD (@Cob_Adder) October 31, 2017
पढ़ेंः- श्रीलंका ने 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, इस टीम को लगा तगड़ा झटका
इस टूर्नामेंट में मलिंगा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विरोधी टीम एलबी फाइनेंस को 25 ओवर में 125 के स्कोर पर समेट दिया। हालांकि बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर मिले 82 रन के लक्ष्य को मलिंगा की टीम टीजे लंका ने इसे आसानी से हासिल कर लिया।
गौरतलब है कि हाल में एक इंटरव्यू के दौरान टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने खुद माना था कि उन्हें मलिंगा की यॉर्कर गेंद सबसे खतरनाक लगती है। विराट ने खुद स्वीकार किया था कि 2011 के वर्ल्डकप में जब वो क्रीज पर गए थे, तो उन्हें यही डर लग रहा था कि कहीं मलिंगा उन्हें पहली ही गेंद यॉर्कर न डाल दें।
बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में मलिंगा ने अबतक कुल 30 टेस्ट, 204 वनडे और 68 टी-20 मैच खेला है। टेस्ट क्रिकेट में मलिंगा ने 101, वनडे में 301 और टी-20 में 90 विकेट लिए हैं।