फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: South African pacer Lungi Ngidi appreciates csk fans dance on lungi dance

'लुंगी डांस' पर चेन्नई सुपरकिंग्स के इन 2 नन्हें फैंस ने मचाया धमाल, वायरल हो रहा VIDEO

Tue, 15 May 2018 02:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: South African pacer Lungi Ngidi appreciates csk fans dance on lungi dance

अगर चेन्नई सुपरकिंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे लोकप्रिय टीम कहे तो कुछ गलत नहीं होगा। 2 साल के बैन के बाद वापसी करते हुए धोनी की सीएसके पुराने लय में नजर आ रही हैं। धोनी सेना की प्लेऑफ में जगह लगभग तय है। सीएसके के इस शानदार प्रदर्शन से उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। दो छोटे-छोटे फैंस ने अपनी टीम के थीम सॉन्ग के साथ गेंदबाज लुंगी नगिडी को सपोर्ट किया।

विज्ञापन


अब यह शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया या है, जो जमकर वायरल हो रहा है। चेन्नई के कुछ फैंस ने अपने इसी विदेशी खिलाड़ी को एक वीडियो समर्पित किया है जिसमें वो फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के मशहूर गाने 'लुंगी डांस' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

VIDEO: South African pacer Lungi Ngidi appreciates csk fans dance on lungi dance

इस वीडियो में दो नन्हें फैंस नगिडी की सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं कि वह उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। जब लुंगी नगिडी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल होते देखा तो ट्विटर पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा, 'इसने मेरा दिन बना दिया।'




बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ से पहले दो और मुकाबले खेलने हैं। सबसे पहले वो दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर उतरेंगे जबकि दूसरा मुकाबला वे रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed