फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Shoaib Malik does not respect wife Sania Mirza, tennis star shares video on social media, see

VIDEO: शोएब मलिक को पत्नी सानिया मिर्जा की कद्र नहीं, टेनिस स्टार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, देखें

Fri, 12 Nov 2021 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Nov 2021 03:48 PM IST
सार

सानिया सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज के लिए हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक रील शेयर किया। इसमें वह एक फिल्मी डायलॉग पर एक्टिंग करती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन
VIDEO: Shoaib Malik does not respect wife Sania Mirza, tennis star shares video on social media, see
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को सपोर्ट करने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी पहुंची थीं। पति शोएब मलिक ने जब इस विश्व कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई तो सानिया काफी खुश थीं। वह लगभग हर मैच में पति शोएब को चीयर करने पहुंची थीं। हालांकि, अब सानिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शोएब की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि उन्हें अपनी पत्नी की कद्र नहीं है।
विज्ञापन


सानिया सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज के लिए हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक रील शेयर किया। इसमें वह एक फिल्मी डायलॉग पर एक्टिंग करती हुई दिख रही हैं। इसका डायलॉग है- बेटा हमेशा उन लोगों से दूर रहो, जिसको तुम्हारी कद्र न हो। इसके बाद लड़की की आवाज आती है और वह कहती है- उन्हीं के घर में रहती हूं। इसके बाद सानिया कैमरे को शोएब की ओर ले जाती हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो सानिया के कमरे का लग रहा है। वहीं, शोएब पीछे बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सानिया ने खुद को घर की मुर्गी भी बताया है। इसका आशय खुद सानिया से है कि घर की मुर्गी दाल बराबर है। सानिया के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इसे दो लाख से ऊपर लाइक मिल चुके हैं।

 
सानिया के इस वीडियो पर क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीथला और मशहूर फिल्म डायरेक्टर और निर्देशक फराह खान ने भी कमेंट किया है। फराह ने लिखा- गजब की अभिनेत्री। वहीं, कई लोगों ने सानिया के एक्टिंग की तारीफ की है। सानिया पिछले काफी समय से टेनिस में कुछ खास नहीं कर पाई हैं। इस साल सितंबर में उन्होंने इस साल का अपना पहला खिताब जीता था। उन्होंने चीन की शुआई झांग के साथ मिलकर ओस्ट्रावा ओपन का खिताब जीता था। 

सानिया करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। सानिया ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वे 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed