{"_id":"66391336563b36113c0f9ffd","slug":"video-shakib-al-hassan-got-angry-at-the-fan-who-came-to-take-selfie-held-his-neck-and-raised-his-hand-to-hit-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेल्फी लेने के लिए पहुंचे फैन पर फूटा शाकिब-अल-हसन का गुस्सा, पकड़ी गर्दन और मारने के लिए उठाया हाथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: सेल्फी लेने के लिए पहुंचे फैन पर फूटा शाकिब-अल-हसन का गुस्सा, पकड़ी गर्दन और मारने के लिए उठाया हाथ
Wed, 08 May 2024 04:58 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 08 May 2024 04:58 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी से पहले शाकिब को शेख जमाल धनमोंडी क्लब के लिए ढाका प्रीमियर लीग 2024 में खेलते नजर आए। प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्हें एक फैन के साथ बदसलूकी करते देखा गया।
विज्ञापन
फैन के साथ बदसलूकी करते शाकिब
- फोटो : twitter
विस्तार
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन अपनी हरकतों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। इस बार उन्हें एक फैन के साथ बदसलूकी करते देखा गया। उनकी यह हरकत कैमरे पर कैद हो गई। पहले शाकिब ने उस फैन की गुस्से में गर्दन पकड़ी, बाद में उसे मारने के लिए हाथ उठाया। वह उसे भगाते नजर आए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
फैन को मारने की कोशिश करते शाकिब
- फोटो : twitter
अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी से पहले शाकिब को शेख जमाल धनमोंडी क्लब के लिए ढाका प्रीमियर लीग 2024 में खेलते नजर आए। प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्हें एक फैन के साथ बदसलूकी करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैन को मारने की कोशिश करते शाकिब
- फोटो : twitter
टॉस से पहले शाकिब शेख जमाल धनमोंडी क्लब के मुख्य कोच शेख सलाहुद्दीन से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान एक प्रशंसक उनके करीब आ गया और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस पर शाकिब नाराज हो गए और उसका फोन छीन लिया। बाद में वह उसे मारने की कोशिश करने लगे। इस दौरान प्रशंसक मुस्कुराता दिखा। इस घटना के बाद वह लौट गया और शाकिब कोच के साथ दोबारा चर्चा करने लगे।
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) May 7, 2024
अबाहानी लिमिटेड
- फोटो : BCB
अबाहानी लिमिटेड ने जीता डीपीएल 2024 का खिताब
तीन मई को गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स के खिलाफ शाकिब ने शानदार शतक लगाया था। प्राइम बैंक के खिलाफ वह गोल्डन डक का शिकार हो गए। इस मैच में प्राइम बैंक ने 270 रन से जीत दर्ज की। प्राइम बैंक की जीत का अर्थ है कि अबाहानी लिमिटेड ने डीपीएल 2024 का खिताब जीता। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नाजमुल हसन पापोन ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।