{"_id":"65411c1d9e254cd5cb028549","slug":"video-sachin-tendulkar-statue-in-wankhede-stadium-to-be-unveiled-before-ind-vs-sl-world-cup-2023-match-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: वानखेड़े स्टेडियम में लगी सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा, अनावरण समारोह में भाग लेंगे एकनाथ शिंदे और फडणवीस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: वानखेड़े स्टेडियम में लगी सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा, अनावरण समारोह में भाग लेंगे एकनाथ शिंदे और फडणवीस
Tue, 31 Oct 2023 10:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:25 PM IST
सार
सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में 15,921 रन और वनडे में 18,426 रन हैं। वह अनावरण समारोह में उपस्थित रहेंगे। वानखेड़े स्टेडियम में तेंदुलकर की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) बुधवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण करेगा। कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले तेंदुलकर के लिए मशहूर वानखेड़े स्टेडियम हमेशा खास रहा है। 200 टेस्ट खेलने वाले तेंदुलकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण विश्व कप में भारत-श्रीलंका मुकाबले से एक दिन पहले किया जाएगा।
तेंदुलकर के टेस्ट में 15,921 रन और वनडे में 18,426 रन हैं। वह अनावरण समारोह में उपस्थित रहेंगे। वानखेड़े स्टेडियम में तेंदुलकर की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह प्रतिमा स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास एमसीए द्वारा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा उनके जीवन के 50 वर्षों को समर्पित है। इस साल अप्रैल में उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। एक नवंबर को प्रतिमा के अनावरण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहेंगे।
वानखेड़े में तेंदुलकर ने खेला था अपना आखिरी मैच
तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इस स्टेडियम में एक स्टैंड उनके नाम पर समर्पित है। दो दशकों के सफल करियर के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नवंबर 2013 में वानखेड़े में अपना 200वां और अंतिम टेस्ट खेला था।
सेमीफाइनल पर भारत की नजर
मौजूदा आईसीसी विश्व कप में भारत ने लगातार छह मैच जीते हैं। भारत की नजर 2011 के बाद ट्रॉफी को जीतने पर है। संयोग से तब इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ ही टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। भारत की नजर लगातार सातवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने पर होगी।

#WATCH | Maharashtra | Final touches being given to the statue of Cricket legend Sachin Tendulkar at Wankhede Stadium. The statue has been installed by MCA (Maharashtra Cricket Association) near Sachin Tendulkar Stand at the stadium. The statue is dedicated to the 50 years of his… pic.twitter.com/w1BmTJNsuJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 31, 2023