फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Tour of Australia 2023 Pakistan Players Load Their Luggage on Truck Video, Social Media Reactions

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया पहुंची पाकिस्तान टीम, खिलाड़ियों ने खुद ही ट्रक में ढोया सामान, फैंस ने मैनेजमेंट को लताड़ा

Sat, 02 Dec 2023 11:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Dec 2023 11:29 AM IST
सार

मोहम्मद रिजवान ट्रक पर चढ़े नजर आए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से सामान लिया और उसे ट्रक में एडजस्ट किया। वहीं बाकी खिलाड़ी अपना-अपना सामान उठाकर ट्रक पर लोड करते हुए दिखे।

विज्ञापन
Pakistan Tour of Australia 2023 Pakistan Players Load Their Luggage on Truck Video, Social Media Reactions
पाकिस्तान टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। शुक्रवार को पाकिस्तानी खिलाड़ी कैनबरा एयरपोर्ट पर लैंड हुए। इसके बाद का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद खुद से अपने सामान को ट्रक में चढ़ाना पड़ा। इस दौरान कोई स्टाफ या ऑस्ट्रेलिया के मैनेजमेंट की ओर से कोई शख्स नहीं दिखा।
विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान ट्रक पर चढ़े नजर आए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से सामान लिया और उसे ट्रक में एडजस्ट किया। वहीं बाकी खिलाड़ी अपना-अपना सामान उठाकर ट्रक पर लोड करते हुए दिखे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस इस तरह के आतिथ्य सत्कार से नाराज हैं। आइए कुछ सोशल मीडिया रिएक्शंस देखते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- मेजबान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा सामान उठाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है? पाकिस्तानी खिलाड़ी खुद से ही सामान लोड करने में व्यस्त हैं, यह कितना अजीब है। अगर यह पाकिस्तान में होता तो पूरी दुनिया समाचार में इसका उल्लेख करती। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कोई ऑफिशियल स्टाफ नहीं है क्या जो पाकिस्तान खिलाड़ी सामान ट्रक में लोड कर रहे हैं!! यह दयनीय है!! ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ये उम्मीद नहीं थी!! क्या स्वागत का यही तरीका है???

एक और यूजर ने लिखा- यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अपमानजनक है। पीसीबी द्वारा ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिए गए राष्ट्रपति प्रोटोकॉल को याद रखें। अंकुश नाम के यूजर ने लिखा- अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए मेजबान देश को आगे बढ़कर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना उनका कर्तव्य है। यहां तक कि होटल/आवास भी लोडिंग अनलोडिंग की ऐसी सेवा प्रदान करना भी उनका कर्तव्य है। 
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कामरान अकमल, राव इफ्तिखार अंजुम और सलमान बट को चयन समिति का सदस्य बनाया था। वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान का पूरा मैनेजमेंट बदल गया। सभी पूर्व कोच को हटा दिया गया। मोहम्मद हफीज जहां टीम डायरेक्टर नियुक्त किए गए, वहीं उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हेड कोच भी नियुक्त किया गया। पाकिस्तान टीम विश्व कप में नौ में से सिर्फ पांच मैच ही जीत पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed