{"_id":"5c361323bdec2256cd7e24f4","slug":"video-little-australian-cricketer-imitates-jasprit-bumrah-s-bowling-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हें फैन ने की जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल, अब इंटरनेट पर VIDEO वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नन्हें फैन ने की जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल, अब इंटरनेट पर VIDEO वायरल
Thu, 10 Jan 2019 08:14 AM IST
vivek shukla
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Jan 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट टीम की जान जसप्रीत बुमराह चारों ओर छाए हुए हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इसका गवाह है।
विज्ञापन
दरअसल, टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की हार की कहानी लिखने वाले इस तेज गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन दिलचस्प है। इसी की नकल की है बुमराह के एक नन्हें फैन ने। माइकल कर्टिन ने एक बच्चे का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें भारतीय टीम की जीत पर मजाकिया अंदाज में लिखा है कि आपकी शानदार जीत के बाद अब सबसे बड़ी परेशानी यही है कि ऑस्ट्रेलिया के उभरते खिलाड़ी आपसे प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
@bhogleharsha @Jaspritbumrah93 The only problem from your great series win may be the next generation of Aussie cricketers you have inspired! 👏💪👊 pic.twitter.com/dmZNClOcBx
विज्ञापन विज्ञापन— Michael Curtin (@c_u_r_t_o) January 9, 2019
इस वीडियो में दिख रहा है कि ये बच्चा पूरी तरह से तो बुमराह की गेंदबाजी एक्शन की नकल करने में कामयाब नहीं हुआ लेकिन काफी हद तक उसने बुमराह जैसी गेंदबाजी की नकल जरूर की ली। इस वीडियो में कर्टिन ने बुमराह और कमेंटेटर हर्ष भोगले को टैग भी किया है।