फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Liam Livingstone hit the longest six biggest six of IPL 2022, see the list of top five biggest sixes of this season and overall

IPL 2022: युवराज-गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए लियाम लिविंगस्टोन, लगाया इस सीजन का सबसे लंबा छक्का, देखें वीडियो

Wed, 04 May 2022 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 May 2022 01:07 PM IST
सार

पंजाब की पारी के 16वें ओवर में शमी की पहली गेंद, जो कि एक लेंथ बॉल थी, उस पर लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से 117 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह इस सीजन अब तक का सबसे लंबा छक्का है।

विज्ञापन
VIDEO: Liam Livingstone hit the longest six biggest six of IPL 2022, see the list of top five biggest sixes of this season and overall
लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के 48वें मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 16वें ओवर में मोहम्मद शमी की छह गेंदों पर उन्होंने 28 रन बटोरे और इसी ओवर में मैच खत्म कर दिया। इस दौरान लिविंगस्टोन ने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी जड़ दिया। हालांकि, वह युवराज सिंह और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

16वें ओवर में शमी की पहली गेंद, जो कि एक लेंथ बॉल थी, उस पर लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से 117 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह इस सीजन अब तक का सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था। उन्होंने 112 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं, इस सीजन के सबसे लंबे पांच छक्के में से लिविंगस्टोन के नाम तीन छक्के हैं। 117 मीटर के अलावा उन्होंने आईपीएल 2022 में 108 मीटर और 106 मीटर का छक्का भी लगाया है।

ओवरऑल लीग के सबसे लंबे छक्के
ओवरऑल आईपीएल की बात की जाए तो लिविंगस्टोन का छक्का आठवें नंबर पर है। सभी सीजन को मिलाकर लीग में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मॉर्कल के नाम है।  उन्होंने 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं, प्रवीण कुमार 124 मीटर और एडम गिलक्रिस्ट 122 मीटर लंबे शॉट के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 

ओवरऑल लीग में सबसे लंबे छक्के लगाने के मामले टॉप-10 में सबसे ज्यादा चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दो, जबकि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का एक-एक खिलाड़ी शामिल है। 

ओवरऑल आईपीएल में अब तक के टॉप-10 सबसे लंबे छक्के
खिलाड़ी कितने मीटर
का छक्का
एल्बी मॉर्कल 125
प्रवीण कुमार 124
एडम गिलक्रिस्ट 122
रॉबिन उथप्पा 120
क्रिस गेल 119
युवराज सिंह 119
रॉस टेलर 119
लियाम लिविंगस्टोन 117
गौतम गंभीर 117
बेन कटिंग 117

लिविंगस्टोन के छक्का लगाने पर बाकी खिलाड़ियों का रिएक्शन कुछ ऐसा था

क्या रहा मैच का हाल?
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 143 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन ने 62 नाबाद रन की पारी खेली, जबकि भानुका राजपक्षे ने 28 गेंदों पर 40 रन बनाए। पंजाब के कगिसो रबाडा को चार विकेट झटकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed