भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने ग्लेन मैक्सवेल से बदला ले लिया है। ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी-20 में मैक्सवेल ने पांड्या की जमकर धुनाई करते हुए लगातार तीन छक्के उड़ाए थे। मगर शुक्रवार को हुए दूसरे टी-20 में हार्दिक पांड्या ने न सिर्फ जबरदस्त खेल दिखाया बल्कि मैक्सवेल से हिसाब भी बराबर कर लिया।
VIDEO: पांड्या ने लिया मैक्सवेल से बदला, बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर किया हिसाब बराबर
दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 10 ओवर्स में महज 54 रन के स्कोर पर टीम के चार अहम विकेट गिर चुके थे। सारा दारोमदार ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर था। तभी विराट ने एक और विकेट की तलाश में हार्दिक पांड्या को गेंद थमा कर बड़ा दांव खेला।
सामने वही मैक्सवेल थे, जिन्होंने पहले टी-20 में पांड्या की जमकर धुनाई की थी। तीसरी गेंद पर चौका खाने के बाद पांड्या ने रणनीति बदली। चौथी-पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं गया। मगर पिक्चर अभी बाकी थी। पांड्या ने इस बार थोड़ी तेज फेंकी, जिसका मैक्सवेल के पास कोई जवाब नहीं था और उनका ऑफस्टंप उखड़ गया।
देखें वीडियो:
"That's a peach!"
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 23, 2018
Glenn Maxwell was brought undone by a beauty from Krunal Pandya#AUSvIND @bet365_aus pic.twitter.com/nG4YtTOaGf
मैक्सवेल को बोल्ड करने के बाद क्रुणाल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। जिस जोशीले अंदाज में पांड्या जश्न मनाने लगे, उससे यही लग रहा था मानो उन्हें वह पिछला मैच याद आ गया, जब 14वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने उन्हें लगातार तीन छक्के जड़कर ओवर में कुल 23 रन बना लिए थे।