फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पांड्या ने लिया मैक्सवेल से बदला, बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर किया हिसाब बराबर

Fri, 23 Nov 2018 04:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
Video: Krunal Pandya bowled Glenn Maxwell and takes revenge of Brisbane T-20
krunal pandya glenn maxwell

भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने ग्लेन मैक्सवेल से बदला ले लिया है। ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी-20 में मैक्सवेल ने पांड्या की जमकर धुनाई करते हुए लगातार तीन छक्के उड़ाए थे। मगर शुक्रवार को हुए दूसरे टी-20 में हार्दिक पांड्या ने न सिर्फ जबरदस्त खेल दिखाया बल्कि मैक्सवेल से हिसाब भी बराबर कर लिया।

Video: Krunal Pandya bowled Glenn Maxwell and takes revenge of Brisbane T-20
krunal pandya glenn maxwell

दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 10 ओवर्स में महज 54 रन के स्कोर पर टीम के चार अहम विकेट गिर चुके थे। सारा दारोमदार ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर था। तभी विराट ने एक और विकेट की तलाश में हार्दिक पांड्या को गेंद थमा कर बड़ा दांव खेला।

 

Video: Krunal Pandya bowled Glenn Maxwell and takes revenge of Brisbane T-20

सामने वही मैक्सवेल थे, जिन्होंने पहले टी-20 में पांड्या की जमकर धुनाई की थी। तीसरी गेंद पर चौका खाने के बाद पांड्या ने रणनीति बदली। चौथी-पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं गया। मगर पिक्चर अभी बाकी थी। पांड्या ने इस बार थोड़ी तेज फेंकी, जिसका मैक्सवेल के पास कोई जवाब नहीं था और उनका ऑफस्टंप उखड़ गया।

देखें वीडियो:
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Video: Krunal Pandya bowled Glenn Maxwell and takes revenge of Brisbane T-20

मैक्सवेल को बोल्ड करने के बाद क्रुणाल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। जिस जोशीले अंदाज में पांड्या जश्न मनाने लगे, उससे यही लग रहा था मानो उन्हें वह पिछला मैच याद आ गया, जब 14वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने उन्हें लगातार तीन छक्के जड़कर ओवर में कुल 23 रन बना लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed