{"_id":"63b2ca30cdd2e768811f5da0","slug":"video-ishaan-kishan-was-surprised-when-fans-said-about-rishabh-pant-accident-reaction-went-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: फैंस ने कही ऋषभ पंत के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात तो हैरान हो गए ईशान किशन, वायरल हुआ रिएक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: फैंस ने कही ऋषभ पंत के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात तो हैरान हो गए ईशान किशन, वायरल हुआ रिएक्शन
Mon, 02 Jan 2023 05:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:42 PM IST
सार
किशन अपनी घरेलू टीम झारंखड के लिए रणजी ट्रॉफी के मैच खेलने में व्यस्त थे। जमशेदपुर में उनका मुकाबला सेना की टीम से हो रहा था। मैच के आखिरी दिन ड्रिंक ब्रेक के दौरान किशन के पंत के चोटिल होने के बारे में पता चला।
विज्ञापन
ईशान किशन और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार शुक्रवार (30 दिसंबर) को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आईं। पंत अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। पंत के साथी ईशान किशन के रणजी मैच के दौरान इस घटना की जानकारी मिली। किशन को इस बारे में पता नहीं था। जब उन्हें फैंस ने बताया तो वह चौंक गए। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
किशन अपनी घरेलू टीम झारंखड के लिए रणजी ट्रॉफी के मैच खेलने में व्यस्त थे। जमशेदपुर में उनका मुकाबला सेना की टीम से हो रहा था। मैच के आखिरी दिन ड्रिंक ब्रेक के दौरान किशन के पंत के चोटिल होने के बारे में पता चला। फैंस को ऑटोग्राफ और सेल्फी देने के दौरान किशन को किसी ने बताया कि पंत का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर वह चकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशन को फैन ने क्या कहा?
एक फैन ने कहा, ''ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है।'' इस पर किशन ने कहा, ''क्या।'' किशन ने उसी दिन पंत के लिए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ''ऋषभ पंत, तुम्हारे शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। जल्दी ठीक हो जाओ और मजबूत होकर वापस आओ।'' झारखंड ने सेना के खिलाफ उस मैच में नौ विकेट से जीत हासिल की थी।

Ishan Kishan getting to know about Rishabh Pant's accident through fans. I do understand fan emotions but breaking a news like this in the middle of the game is not a good idea. Few fans realized this and told him to focus on the game. Good on Ishan to maintain his composure. pic.twitter.com/cEG0fd3jYa
— Kanav Bali🏏 (@Concussion__Sub) January 2, 2023
पंत कब करेंगे वापसी?
पंत के घुटने में फ्रैक्चर है। उनके माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे।
पंत के चोटिल होने से सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल के 16वें सीजन से भी दूर रहने की संभावना है। अगर पंत पांच महीने में ठीक नहीं हुए और टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई तो वह जून में होने वाले खिताबी मुकाबले से भी दूर रह सकते हैं।