फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video: India-Afghanistan fans fight during ODI WC 2023 match, Ruckus in Arun Jaitley Stadium

Video: भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान भिड़े दर्शक, जमकर हुई हाथापाई; अरुण जेटली स्टेडियम में बवाल

Thu, 12 Oct 2023 12:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 PM IST
सार

भारत और अफगानिस्तान मैच के दौरान दोनों देशों के फैंस आपस में भिड़ गए। स्टेडियम में ही हाथापाई शुरू हो गई। हालांकि, अन्य दर्शकों ने दोनों देशों के फैंस को शांत कराया और मामला ज्यादा बड़ा नहीं हुआ। 
 

विज्ञापन
Video: India-Afghanistan fans fight during ODI WC 2023 match, Ruckus in Arun Jaitley Stadium
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ था। भारत ने यह मैच आसानी से आठ विकेट से अपने नाम किया। मैच में दोनों टीमों के बीच कोई टक्कर नहीं थी और भारत ने 90 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया, लेकिन स्टेडियम में मौजूद दोनों देशों के फैंस आपस में भिड़ गए। भारत और अफगानिस्तान के फैंस के बीच जमकर हाथापाई हुई। हालांकि, स्टेडियम में मौजूद अन्य दर्शकों ने दोनों देशों के फैंस को शांत कराया और मामला ज्यादा नहीं बिगड़ा। इस झड़प में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


बीसीसीआई, आईसीसी या दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह लड़ाई 11 अक्तूबर को मैच के दौरान हुई। वीडियो में दिख रहे फैंस की जर्सी को देखकर यह कहा जा सकता है कि वीडियो पुराना नहीं है। लड़ाई की वजह क्या थी और झड़प में शामिल लोग कौन थे। इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

भारत ने आठ विकेट से जीता मैच
मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्ता ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 80 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, विराट कोहली 56 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। भारत का अगला मैच अब 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed