फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   video: hardik pandya share birthday celebration video on instagram
IND Inning
138/1 (10.5 ov)
Ishan Kishan 42(20)*
Sanju Samson 74 (34)
WI elected to bowl

Video: बर्थडे पर पांड्या का टीम इंडिया ने ऐसा किया हाल, रहेगा ताउम्र याद

Wed, 18 Oct 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 18 Oct 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
 video: hardik pandya share birthday celebration video on instagram
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में शानदार प्रदर्शन के लिए सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में हार्दिक ने अपना 24 वां जन्मदिन मनाया। टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों ने जन्मदिन के मौके पर पांड्या का ऐसा हाल किया कि उनको ताउम्र याद रहेगा। साथी खिलाड़ियों ने पांड्या को इस तरह केक लगाया, जैसे केक काटने के लिए नहीं लगाने के लिए लाया गया हो।

विज्ञापन


पांड्या ने अपने बर्थडे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें वह टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों ने पांड्या को केक लगाकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। वीडियो में वह शर्ट खोलकर केक काट रहे हैं, उनके पास टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी खड़े हैं। 
विज्ञापन


पांड्या के केक काटते ही अक्षर पटेल, मनीष पांडे और यजुवेंद्र चहल उनके चेहरे और पूरे शरीर पर केक लगा देते हैं। जबकि साथ में खड़े धोनी वहां सबको कुछ बताते हुए नजर आ रहे हैं। वह व्हाइट तौलिया लपेटे हुए केक खा रहे हैं। रोहित शर्मा पांड्या को ऐसे केक फेंक मार रहे हैं, जैसे कि विकेट पर गेंद मारने की प्रैक्टिस कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- बर्थ-डे स्पेशल: हार्दिक पांड्या की बहुत जल्द होने लगी वर्ल्ड के बेस्ट ऑलराउंडर से तुलना

बता दें कि 11 अक्टूबर को पांड्या ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया था, जिसका वीडियो उन्होंने अब इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, 'सभी का जन्मदिन साल में एक बार आता है, जिसका बदला 'मीठा' होगा।' बता दें टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलने जा रही है, जिसका पहला मैच 22 अक्टूबर को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

देखें वीडियोः-
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed