फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Cricketer became footballer to take catch Sachin Tendulkar surprise shared funny video

Video: कैच लेने के लिए क्रिकेटर बना फुटबॉलर, सचिन तेंदुलकर भी हो गए हैरान, शेयर किया मजेदार वीडियो

Sun, 12 Feb 2023 06:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Feb 2023 06:43 PM IST
सार

वायरल वीडियो कर्नाटक के बेलगाम में स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच का है। इसमें फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी ने सबका दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Video Cricketer became footballer to take catch Sachin Tendulkar surprise shared funny video
बल्लेबाजी करता क्रिकेटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट मैदान से हमेशा रोचक वीडियो सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सबको हैरान कर रखा है। यहां तक कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक फील्डर गेंद को रोकने के लिए फुटबॉलर बन गया।
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर रिट्वीट किया। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, ''ऐसा ही होता है जब ऐसा व्यक्ति क्रिकेट खेले, जो फुटबॉल खेलना भी जानता हो।'' यह वीडियो कर्नाटक के बेलगाम में स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच का है। इसमें फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी ने सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में एक बल्लेबाज ने लंबा शॉट लगाया। ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री से बाहर चली जाएगी। फील्डर ने पहले तो उसे रोकने के लिए छलांग लगाई। गेंद बाउंड्री के बाहर जा चुकी थी, लेकिन हवा में ही थी। ऐसे में उसे एक नई तरकीब सूझी। उसने 'बाइसिकल किक' लगाकर गेंद को बाउंड्री के अंदर भेज दिया और दूसरे फील्डर ने कैच कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फुटबॉल में 'बाइसिकल किक' काफी प्रसिद्ध है। इसके लिए खिलाड़ी हवा में उछलकर पीछे की ओर गेंद को मारता है। स्वीडन के ज्लातन इब्राहिमोविच और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 'बाइसिकल किक' काफी मशहूर हैं। इन दोनों के अलावा अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी वेन रून सहित कई खिलाड़ियों ने 'बाइसिकल किक' को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed