{"_id":"63b5529b2934f7254b46d9c8","slug":"video-adam-zampa-did-mankading-like-ashwin-in-big-bash-league-but-batsman-was-not-out-know-the-whole-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: बिग बैश लीग में एडम जम्पा ने अश्विन की तरह की 'मांकडिंग', लेकिन बल्लेबाज नहीं हुआ आउट, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: बिग बैश लीग में एडम जम्पा ने अश्विन की तरह की 'मांकडिंग', लेकिन बल्लेबाज नहीं हुआ आउट, जानें पूरा मामला
Wed, 04 Jan 2023 03:49 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 04 Jan 2023 03:49 PM IST
सार
ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मंगलवार (तीन जनवरी) को रोचक मुकाबला खेला गया। इसमें रेनेगेड्स ने 33 रनों से जीत हासिल की। मैच की चर्चा इसके नतीजे या किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर नहीं हुई।
विज्ञापन
एडम जम्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश में नए साल की शुरुआत विवाद के साथ हुई। बिग बैश लीग में मांकडिंग विवाद ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मंगलवार (तीन जनवरी) को रोचक मुकाबला खेला गया। इसमें रेनेगेड्स ने 33 रनों से जीत हासिल की। मैच की चर्चा इसके नतीजे या किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर नहीं हुई। दरअसल, मेलबर्न स्टार्स के एडम जम्पा ने मांकडिंग का प्रयास कर विवाद खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
जम्पा इस मैच में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान थे। उन्होंने गेंदबाजी के दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रेनेगेड्स के बल्लेबाज टॉम रोजर्स को रन आउट करने का प्रयास किया। रोजर्स क्रीज से बाहर थे। जम्पा की इस हरकत को देखकर दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज मैकेंजी हार्वे हैरान रह गए। जम्पा अपने फैसले पर कायम थे। अंपायर ने फिर निर्णय लेने के लिए थर्ड अंपायर का सहारा लिया। थर्ड अंपयार ने रोजर्स को नॉटआउट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजर्स क्यों नहीं हुए रन आउट
थर्ड अंपायर के फैसले से जम्पा हैरान रह गए। उन्होंने मैदानी अंपायर से इसका कारण पूछा। इस पर जम्पा को बताया गया कि उनके गेंदबाजी का एक्शन पूरा हो चुका था। वह जिस हाथ से गेंदबाजी करते है वह गेंदबाजी क्रीज को पार कर चुका था। इस कारण वह बल्लेबाज को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट नहीं कर सकते। आईसीसी के नियम के मुताबिक यह गलत था।

Adam Zampa's attempt at a run out was deemed by the Third Umpire as not out 👀#BBL12 pic.twitter.com/cvhlLBwig5
— 7Cricket (@7Cricket) January 3, 2023
क्या होता है मांकडिंग?
जब गेंदबाज गेंद फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज को आउट करता है, उसे मांकडिंग रनआउट कहते हैं। दरअसल, गेंदबाज को जब लगता है कि नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज उसके गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल गया है, तो वह नॉन-स्ट्राइकर छोर की बेल्स गिराकर बल्लेबाज को आउट कर सकता है। चूंकि गेंद फेंकी नहीं गई होती है, इसलिए वह रिकॉर्ड तो नहीं होती, लेकिन बल्लेबाज जरूर आउट हो जाता है।

क्या है आईसीसी का नियम?
मांकडिंग रन आउट को लेकर साल 2017 में एक नियम आया था कि गेंदबाज को नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े बल्लेबाज को रन आउट करने की अनुमति मिलेगी। एमसीसी के नियम 41.16.1 के मुताबिक, नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज को गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले क्रीज नहीं छोड़ना होगा। अगर वह गेंद फेंकने से पहले क्रीज से बाहर निकलता है तो उसे रनआउट किया जा सकता है।