{"_id":"6184dfe146aea7288b1fe278","slug":"veteran-cricketers-wishes-virat-kohli-on-birthday-sehwag-wrote-tough-times-don-t-last-long","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Virat: विराट के जन्मदिन पर दिग्गज खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं, सहवाग ने लिखा- मुश्किल समय ज्यादा दिन नहीं रहता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Happy Birthday Virat: विराट के जन्मदिन पर दिग्गज खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं, सहवाग ने लिखा- मुश्किल समय ज्यादा दिन नहीं रहता
Fri, 05 Nov 2021 01:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:10 PM IST
सार
विराट कोहली के जन्मदिन पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वीवीएस लक्ष्मण से लेकर वीरेन्द्र सहवाग तक कई बड़े खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय कप्तान विराट कोहली 33 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर दुनियाभर के कई खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और वीरेन्द्र सहवाग ने भी ट्वीट करके कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 2008 में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले विराट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और आने वाले समय में भी विराट कई नए कीर्तिमान बनाएंगे। वो एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिनका औसत तीनो फॉर्मेट में 50 से ऊपर है। कोहली भारत ही नहीं विश्व क्रिकेट में बड़ा नाम बन चुके हैं और जिन देशों में क्रिकेट नहीं खेला जाता वहां भी वो काफी लोकप्रिय हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विराट भारत के लिए 254 वनडे, 96 टेस्ट और 92 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आने वाले समय में आपको ढेर सारा प्यार और सफलता मिले आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।"
विज्ञापन
वहीं वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा "मुश्किल समय ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता, लेकिन मजबूत लोग टिकते हैं। अपनी पीढ़ी के महान खिलाड़ी विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो।"
भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी विराट के लिए लिखा "विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाले सालों में आपके जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य बना रहे।"

A very happy birthday to @imVkohli .Wishing you love, success and great health in the times to come. #HappyBirthdayViratKohli
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 5, 2021
विज्ञापन
वहीं वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा "मुश्किल समय ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता, लेकिन मजबूत लोग टिकते हैं। अपनी पीढ़ी के महान खिलाड़ी विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो।"
Tough times don’t last long, tough people do. A once in a generation player , wishing @imVkohli a very happy birthday and a great year ahead. #HappyBirthdayViratKohli pic.twitter.com/a8Ysq9ff9v
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 5, 2021
भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी विराट के लिए लिखा "विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाले सालों में आपके जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य बना रहे।"
Happy Birthday @imVkohli . Wishing you good health and happiness for the coming year! pic.twitter.com/mg4q8VYvFN
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) November 5, 2021