{"_id":"62ade2a80f80785ebb388d56","slug":"venkatesh-prasad-reply-to-tsp-leader-sahil-razvi-on-nupur-sharma-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nupur Sharma Case: नुपुर शर्मा को लेकर टीएसपी नेता ने वेंकटेश प्रसाद को घेरा, दिग्गज क्रिकेटर ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Nupur Sharma Case: नुपुर शर्मा को लेकर टीएसपी नेता ने वेंकटेश प्रसाद को घेरा, दिग्गज क्रिकेटर ने दिया करारा जवाब
Sat, 18 Jun 2022 08:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 18 Jun 2022 08:05 PM IST
सार
वेंकटेश प्रसाद ने साहिल रजवी को जवाब देते हुए लिखा कि नुपुर शर्मा और अन्य लोगों को जो जान से मारने की धमकी मिल रही है, उस पर दही जमाए हो, वो पिघलाओ।
विज्ञापन
वेंकटेश प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का एक ट्वीट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने एक टीएपसी नेता को करारा जवाब दिया है, जो नुपुर शर्मा और अग्निपथ के मामले पर उनका घेराव करना चाह रहा था। वेंकटेश का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वेंकटेश प्रसाद ने साहिल रजवी को जवाब देते हुए लिखा कि नुपुर शर्मा और अन्य लोगों को जो जान से मारने की धमकी मिल रही है, उस पर दही जमाए हो, वो पिघलाओ।
वेंकटेश प्रसाद ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर नुपुर शर्मा का पुतला लटकाने की एक तस्वीर साझा की थी। वेंकटेश ने इस तस्वीर की निंदा करते हुए लिखा था- नुपुर शर्मा के पुतले को कर्नाटक में लटकाया गया। यकीन नहीं होता कि यह 21वीं सदी का भारत है। मैं सबसे अपील करता हूं कि राजनीति को एक तरफ कर दीजिए और अपने बुद्धि का इस्तेमाल कीजिए। यह कुछ ज्यादा हो गया है। इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे हैं।

वेंकेटश प्रसाद ने दिया करारा जवाब
वेंकटेश के इस ट्वीट के बाद ही टीएसपी नेता शाहिल रजवी ने उन्हें टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा था "हेलो वेंकटेश प्रसाद देख तेरे भाइयों ने पूरे देश को आग के हवाले कर दिया है, अब बोलना अब क्यों तेरे मुंह में दही जम गया।" इसके जवाब में वेंकटेश प्रसाद ने लिखा "ट्रेन और बसों को आग के हवाले करना प्रदर्शन का कोई तरीका नहीं है। अगर आपको कोई समस्या है तो शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करिए। हिंसा निश्चित रूप से नहीं की जानी चाहिए और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाई की जानी चाहिए।"
इसके बाद वेंकटेश ने पलटवार करते हुए लिखा "अब जो नुपुर और अन्य लोगों को जान की धमकी मिल रही है, उस पर दही जमाए हो, वो पिघलाओ।"
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए याद किए जाते हैं वेंकटेश
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच भी रह चुके वेंकटेश प्रसाद ने भारत के लिए 33 टेस्ट और 161 वनडे समेत कुल 194 मैच खेले थे। टेस्ट में वेंकटेश के नाम 96 विकेट और वनडे में 196 विकेट हैं। इस तेज गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप में आमिर सोहैल को बोल्ड किया था। इस मैच को आज भी फैन्स खूब याद करते हैं।