फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Venkatesh Prasad criticize KL Rahul and LSG After LSG loss against GT says brainless from LKo

LSG vs GT: गुजरात के खिलाफ लखनऊ की हार के बाद वेंकेटश प्रसाद का ट्वीट, लिखा- उन्होंने दिमाग नहीं लगाया

Sat, 22 Apr 2023 11:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 11:41 PM IST
सार

लोकेश राहुल ने गुजरात के खिलाफ मैच में बेहद धीमी बल्लेबाजी की और उनकी टीम जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद मैच हार गई। इसके बाद वेंकटेश प्रसाद ने लखनऊ की टीम पर निशाना साधा। 
 

विज्ञापन
Venkatesh Prasad criticize KL Rahul and LSG After LSG loss against GT says brainless from LKo
लोकेश राहुल (बाएं) और वेंकटेश प्रसाद (दाएं) - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल में 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रही लखनऊ की टीम गुजरात के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हो रही है, क्योंकि यह टीम 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच हारी है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की आलोचना की है।
विज्ञापन


इस मैच में लखनऊ की टीम ने 135 रन का पीछा करते हुए 14 ओवर में 105 रन बना लिए थे और इस टीम को जीत के लिए 36 गेंद में 31 रन की जरूरत थी। राहुल अर्धशतक लगाकर खेल रहे थे और क्रुणाल भी अच्छी लय में दिख रहे थे। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी। ऐसे में लखनऊ की जीत तय लग रही थी, लेकिन अगले ओवर में क्रुणाल आउट हुए और मैच पलट गया। आखिरी छह ओवर में लखनऊ की टीम सिर्फ 23 रन बना सकी और छह विकेट खो दिए। इसी वजह से यह टीम मुकाबला हार गई।
विज्ञापन


राहुल ने इस मैच में 61 गेंद में 68 रन की धीमी पारी खेली। उन्होंने शुरुआती 33 गेंदों में 50 रन बनाए, लेकिन अगली 28 गेंदों में सिर्फ 18 रन बना पाए। राहुल की धीमी बल्लेबाजी के चलते उनकी टीम जीती बाजी हार गई और उनकी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट किया “जब 35 गेंदों में 30 रनों की जरूरत हो और नौ विकेट हाथ में होने के बावजूद टीम हार जाए तो निश्चित रूप से बल्लेबाजी बेहद खराब हुई होगी। 2020 में पंजाब को कुछ मैचों में हार मिली थी, जो उन्हें आसानी से जीतने चाहिए थे। गुजरात ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया और हार्दिक ने अच्छी कप्तानी की, लखनऊ ने दिमाग नहीं दिखाया।”


मैच में क्या हुआ?
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 128 रन ही बना सकी और मैच सात रन से हार गई। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 66 रन कप्तान हार्दिक पांड्या ने बनाए। वहीं, ऋद्धिमान साहा ने 47 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए क्रुणाल और स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में लखनऊ के लिए कप्तान राहुल ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। हालांकि, उनके अलावा सिर्फ काइल मेयर्स (28 रन) और क्रुणाल पांड्या (23 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। गुजरात के मोहित शर्मा और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed