{"_id":"67bd9bca152b1d0780048995","slug":"venkatesh-iyer-says-he-is-prepared-to-lead-kolkata-knight-riders-if-given-the-opportunity-in-ipl-2025-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: वेंकटेश अय्यर ने जताई कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालने की इच्छा, बोले- मौका मिला तो तैयार रहूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: वेंकटेश अय्यर ने जताई कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालने की इच्छा, बोले- मौका मिला तो तैयार रहूंगा
Tue, 25 Feb 2025 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Feb 2025 04:01 PM IST
सार
पिछले सीजन श्रेयस अय्यर ने केकेआर का नेतृत्व किया था और अपनी कप्तानी में टीम को आईपीएल 2024 का विजेता बनाया था। केकेआर ने इस सीजन के लिए श्रेयस को रिटेन नहीं किया और खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी में पंजाब किंग्स ने श्रेयस को खरीदा।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने आगामी आईपीएल सत्र में टीम की कमान संभालने की इच्छा जाहिर की है। वेंकटेश का कहना है कि भले ही उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के किसी स्तर पर कप्तानी का अनुभव नहीं है, लेकिन अगर उन्हें टीम की कमान संभालने का मौका मिला तो वह इसके लिए तैयार रहेंगे। गत चैंपियन केकेआर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम ने अब तक इस सत्र के लिए कप्तान की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
केकेआर को कप्तान की तलाश
पिछले सीजन श्रेयस अय्यर ने केकेआर का नेतृत्व किया था और अपनी कप्तानी में टीम को आईपीएल 2024 का विजेता बनाया था। केकेआर ने इस सीजन के लिए श्रेयस को रिटेन नहीं किया और खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी में पंजाब किंग्स ने श्रेयस को खरीदा।
कप्तानी को लेकर वेंकटेश ने कहा, जाहिर है कि मैं इसके लिए तैयार हूं, मैंने हमेशा यह कहा है। कप्तानी एक टैग है। मैं लीडरशीप में भरोसा करता हूं। एक नेतृत्वकर्ता होने के नाते यह एक बड़ी भूमिका है। इस बारे में कोई अस्पष्टता नहीं है। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं निश्चित रूप से इसे करूंगा। ऐसा नहीं करने का कोई कारण नहीं है।

वेंकटेश बोले- राय देने की स्वतंत्रता होनी चाहिए
वेंकटेश ने कहा कि कप्तान को अच्छा आदर्श बनकर उदाहरण स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, आपको अपने ड्रेसिंग रूम में नेतृत्वकर्ता बनने के लिए कप्तान के ठप्पे की आवश्यकता नहीं है। आपको उदाहरण स्थापित करने की आवश्यकता है। आपको मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह एक अच्छा आदर्श बनने की जरूरत है जो मैं अभी मध्य प्रदेश में कर रहा हूं। मैं मध्य प्रदेश टीम का कप्तान नहीं हूं लेकिन मेरी राय का सम्मान किया जाता है और मुझे ऐसे माहौल में रहना पसंद है जहां हर व्यक्ति – नया या अनुभवी आपको बस अपनी राय व्यक्त करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। आपको बस राय देने और सुझाव देने की स्वतंत्रता होनी चाहिए और उन्हें सही भावना से लिया जाना चाहिए।

वर्ष 2021 में केकेआर में शामिल हुए वेंकटेश को पिछले साल की नीलामी से पहले टीम ने छोड़ दिया था लेकिन आरसीबी के साथ नीलामी में कड़ी टक्कर के बाद 23.75 करोड़ रुपये में वापस खरीद लिया गया। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 51 आईपीएल मैच में 1,326 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने सभी आईपीएल मैच नाइट राइडर्स के लिए खेले हैं।