फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Veda Krishnamurthy played her highest t20 inning in wbbl

WBBL: वेदा कृष्णमूर्ति ने T20 में खेली अपनी बेस्ट पारी, विरोधी टीम लंबे समय तक रखेगी याद

Tue, 16 Jan 2018 05:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Veda Krishnamurthy played her highest t20 inning in wbbl
वेदा कृष्णमूर्ति - फोटो : File
टीम इंडिया की अटैकिंग बैट्सवुमन वेदा कृष्णमूर्ति इन दिनों अपने बल्ले का जोहर ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही वुमन बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में दिखा रही हैं। मंगलवार को उनका बल्ला मेलबर्न रेनेगेड्स के गेंदबाजों पर कहर बनाकर टूटा। कृष्णमूर्ति ने होबार्ट हरिकेन्स की ओर से खेलते हुए 35 बॉल पर 114.29 की औसत से 40 रन की आतिशी  पारी खेली। 
विज्ञापन


बता दें कि यह डब्ल्यूबीबीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। कृष्णमूर्ति भले ही इस मैच में अपना अर्धशतक लगाने से चूक गईं, लेकिन उनकी यह पारी इसलिए अहम रही क्योंकि उनके आउट होने के बाद 6 विकेट महज 11 रन ही ढेर हो गए। 
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति 15वें ओवर में जब आउट हुईं तो उस वक्त टीम का स्कोर 97/4 रन था और उनके पवेलियन लौटते ही पूरी टीम महज 120 रन पर ही ऑल आउट हो गई। हालांकि उनकी टीम हरिकेन्स इस छोटे से लक्ष्य को बचाने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 वर्षीय इस खिलाड़ी को मैच में 32 के स्कोर पर जीवनदान भी मिला, इसके बावजूद वो टी20 में अपनी पहली फिफ्टी जमाने से चूक गईं। कृष्णमूर्ति 9 टी20 मैच खेलकर 144 रन बना चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed