फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Veda Krishnamurthy lost her mother sister due to Corona ready to comeback in WPL Auction

Veda Krishnamurthy: कोरोना से मां-बहन को खोने वाली विकेटकीपर वापसी को तैयार, नीलामी से पहले कही यह बात

Fri, 08 Dec 2023 10:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 10:49 PM IST
सार

वेदा 2017 में महिला वनडे विश्वकप फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी। भारत को इस मैच में इंग्लैंड से नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। वह इसके बाद वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में क्रमश: 2018 और 2020 आईसीसी महिला विश्व टी 20 टूर्नामेंट के लिए गई भारत की टीम का भी हिस्सा थीं।

विज्ञापन
Veda Krishnamurthy lost her mother sister due to Corona ready to comeback in WPL Auction
वेदा कृष्णामूर्ति

विस्तार

पिछले तीन साल में परिवार में बड़ी त्रासदी झेलने के साथ भारतीय टीम में जगह बनाने में विफल रही बल्लेबाज वेदा कृष्णामूर्ति का लक्ष्य महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र के जरिये राष्ट्रीय टीम में वापसी करने का है। इस साल की शुरुआत में डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में नजरअंदाज होने के बाद वेदा ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। पहले के मुकाबले दुबली और अधिक फिट वेदा को उम्मीद है कि नीलामी में उनके नाम पर बोली लगेगी जो उनके लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खोल सकती है।
विज्ञापन


वेदा ने कहा, मुझे लगता है कि मेरे पास जो क्षमता और अनुभव है, उससे मुझे एक प्रणाली में आने और फिर से तालमेल बैठाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह सब वहां जाने और अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने के बारे में है। डब्ल्यूपीएल निश्चित रूप से खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, खासकर जो मेरी तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं। मैंने पिछले तीन वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए यह एक ऐसा मंच है जहां आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। आप अगर इस तरह की परिस्थितियों और मंच पर जाकर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं तो यह भारतीय टीम के लिए भी दरवाजे खोलता है।
विज्ञापन


वह 2017 में महिला वनडे विश्वकप फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी। भारत को इस मैच में इंग्लैंड से नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। वह इसके बाद वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में क्रमश: 2018 और 2020 आईसीसी महिला विश्व टी 20 टूर्नामेंट के लिए गई भारत की टीम का भी हिस्सा थीं। इस बल्लेबाज को साल 2021 में दो बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ा। उनकी मां और बड़ी बहन का कोविड-19 के कारण दो सप्ताह के अंतराल में निधन हो गया था। वेदा को इस सदमे से उबरने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो बहुत मुश्किल है, क्योंकि अचानक जब आप किसी को हमेशा के लिए खो देते हैं तो आप नहीं जानते कि क्या करें। मुझे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि मुझे नहीं पता था कि इस दुख के साथ कैसे जीना है। मैं बहुत बेचैन थी और बहुत अवसाद का सामना कर रही थी। मुझे ठीक से नींद नहीं आ रही थी। आप इससे बाहर आना चाहते हैं, लेकिन ये इतना आसान नहीं है। मैं सुबह पांच-छह बजे तक जागती थी। मुझे आंखें बंद करने से डर लगता था। मुझे इस त्रासदी से बाहर निकलने में लगभग डेढ़ साल का समय लगा। अब भी इस बारे में सोच कर डर लगता है, लेकिन आपको मौजूदा परिस्थितियों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। फिर से फिटनेस हासिल कर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed