फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Veda Krishnamurthy celebrate her catch like Shahid Afridi style

इस भारतीय महिला खिलाड़ी ने मैदान पर मारा शाहिद अफरीदी का पोज, पाक से मिला ये जवाब

Wed, 10 Jan 2018 10:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
 Veda Krishnamurthy celebrate her catch like Shahid Afridi style
वेदा कृष्णमूर्ति - फोटो : File
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग में खेल रही भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियों में बनी हुई हैं बल्कि अपने स्टाइल को लेकर भी अब चर्चा में आ गई हैं। दरअसल होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने ब्रिस्बेन हिट्स के खिलाफ एक शानदार कैच पकड़ा। इस कैच को पकड़ने के बाद उनका जश्न बनाने का अंदाज पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की तरह था।
विज्ञापन


वेदा ने इस कैच को पकड़ने के बाद शाहिद अफरीदी की ही तरह अपने दोनों हाथ हवा में खड़े किए और उंगली बाहर की ओर निकाल कर आउट होने का इशारा करती हुई नजर आईं। बाते दें कि इसी तरह अफरीदी भी विकेट लेने के बाद अपने दोनों हाथ हवा में लहराते हैं। 
विज्ञापन


वेदा ने अपने इस पोज को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या मैंने शाहिद अफरीदी की तरह कुछ किया है? कितना सही है ये?’इसके बाद उनके लिए खास बात यह रही कि उनके इस ट्वीट को अफरीदी ने न सिर्फ रिट्वीट किया बल्कि वेदा को अपनी सलाह भी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफरीदी ने वेदा को लिखा, आपने अच्छी कोशिश की, कड़ी मेहनत करती रहें और सबसे जरूरी लगातार आप वहां लगातार विकेट लेती रहें।'
 

बता दें कि इस मैच में वेदा ने न सिर्फ यह शानदार कैच पकड़ा बल्कि बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने इस मैच में 22 बॉल पर 33 रन की अहम पारी खेली। 

गौरतलब है कि वेदा कृष्णमूर्ति ने भारतीय टीम के लिए कई महत्वपूर्व पारियां खेली हैं। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 45 गेंद में 70 रन मारकर कृष्णमूर्ति ने सबकों चौंका दिया था।साल 2011 में अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली कृष्णमूर्ति अबतक 20 एक दिवसीय मैच खेल चुकी हैं।

देखिए, वेदा का कमाल का कैच-
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed