{"_id":"67d443e709b38731c402736e","slug":"varun-chakaravarthy-reveals-after-t20-world-cup-received-threat-calls-people-said-dont-come-to-india-know-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CT 2025: 'भारत मत आना', 2021 विश्व कप के बाद वरुण चक्रवर्ती को मिली थीं धमकियां; पीछा कर घर पहुंच गए थे लोग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CT 2025: 'भारत मत आना', 2021 विश्व कप के बाद वरुण चक्रवर्ती को मिली थीं धमकियां; पीछा कर घर पहुंच गए थे लोग
Fri, 14 Mar 2025 08:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 14 Mar 2025 08:27 PM IST
सार
33 वर्षीय गेंदबाज को सिर्फ तीन मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया। वह महफिल लूटने में कामयाब रहे। अब उन्होंने अपने बुरे वक्त को याद किया, जब उन्हें भारत वापस न लौटने की धमकियां मिली थीं।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में दाएं हाथ के गेंदबाज वरुण ने कुल नौ विकेट हासिल किए और भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 10 विकेट के साथ शीर्ष पर रहे। 33 वर्षीय गेंदबाज को सिर्फ तीन मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया। वह महफिल लूटने में कामयाब रहे। अब उन्होंने अपने बुरे वक्त को याद किया, जब उन्हें भारत वापस न लौटने की धमकियां मिली थीं।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2021 में वरुण को नहीं मिला था एक भी विकेट
वरुण को उनके आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दमपर टी20 विश्व कप 2021 के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया था। इस दौरान वह न तो पाकिस्तान के खिलाफ चले और न ही न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में कामयाब हुए थे। नतीजा भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उस टूर्नामेंट में वरुण तीन मैच खेले, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके थे। इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। हालांकि, तीन साल तक कठिन परिश्रम, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने पिछले साल टी20 में जबरदस्त वापसी की और अब वनडे में भी शानदार प्रदर्शन किया।

'मैं डिप्रेशन में था'
अपने बुरे वक्त को याद करते हुए केकेआर के इस गेंदबाज ने बताया कि वह टी20 विश्व कप 2021 के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें इस बात की चिंता सता रही थी कि वह टीम के लिए काम नहीं आ सके। वरुण ने बताया कि उन्हें भारत न लौटने के लिए धमकियां मिलीं थीं। गोबीनाथ के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए गेंदबाज ने कहा, 'यह मेरे लिए एक बुरा समय था। मैं डिप्रेशन में था क्योंकि मुझे लगा कि मैं विश्व कप के लिए चुने जाने के बाद न्याय नहीं कर पा रहा हूं। मुझे एक भी विकेट न ले पाने का अफसोस था। उसके बाद तीन साल तक मेरा चयन नहीं हुआ। इसलिए मुझे लगता है कि टीम में वापसी मेरे डेब्यू की राह से ज्यादा कठिन थी।'

'मुझे धमकियां भी मिलीं थीं, कुछ लोग मेरे घर भी पहुंचे थे'
इस दौरान वरुण ने बताया कि कुछ लोग उनके घर तक पहुंच गए थे। उन्होंने आगे कहा, '2021 विश्व कप के बाद मुझे धमकी भरे कॉल आए। लोगों ने कहा, 'भारत मत आना। अगर तुम कोशिश करोगे, तो नहीं आ पाओगे। लोग मेरे घर के पास आए और मुझे ढूंढ़ने लगे और मुझे कई बार छिपना पड़ा। जब मैं एयरपोर्ट से लौट रहा था, तो कुछ लोगों ने अपनी बाइक से मेरा पीछा किया। ऐसा होता है। मैं समझ सकता हूं कि प्रशंसक भावुक होते हैं।'

'मैंने दिन-रात मेहनत की और इसका फल मिला'
चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वरुण ने पांच विकेट हासिल किए थे। उन्होंने विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर और मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया। टूर्नामेंट के समापन के बाद उन्होंने बताया कि टी20 विश्व कप 2021 में असफल होने के बाद उन्हें अपने खेल में बदलाव करना पड़ा। वरुण ने कहा, 'मुझे 2021 के बाद बहुत कुछ बदलना पड़ा। मुझे अपनी दिनचर्या और अभ्यास बदलना पड़ा। पहले मैं एक सत्र में 50 गेंदों का अभ्यास करता था। मैंने इसे दोगुना कर दिया। यह जाने बिना कि चयनकर्ता मुझे वापस बुलाएंगे या नहीं, यह मुश्किल था। तीसरे साल के बाद मुझे लगा कि सब खत्म हो गया है। हमने आईपीएल जीता और फिर मुझे कॉल आया-मैं उसके बाद बहुत खुश था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि सभी अच्छी चीजें एक ही बार में हो रही हैं। मैं इसे अगले स्तर पर ले जाना चाहता हूं। मैंने असफलताओं का सामना किया है और जानता हूं कि आलोचना कितनी बुरी हो सकती है। लेकिन जब मैं उन चीजों और अब मुझे मिल रही प्रशंसा को देखता हूं, तो मैं खुश हूं।'
ये भी पढ़ें: Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रशंसकों को दिया तोहफा, होली के कार्यक्रम में सजाई विश्व कप ट्रॉफी