फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaibhav Sooryavanshi named India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka BCCI announced squad
WI Inning
329/2 (39.5 ov)
Shai Hope 104(93)*
Amir Jangoo 99 (69)
IND elected to bowl

India A Squad: त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; तिलक करेंगे कप्तानी

Thu, 14 May 2026 04:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 May 2026 04:54 PM IST
सार

बीसीसीआई ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का एलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi named India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka BCCI announced squad
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का एलान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है जो पहली बार इंडिया ए स्क्वाड का हिस्सा होंगे। भारत ए इस सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलने उतरेगा, जबकि रियान पराग उपकप्तान होंगे। 
विज्ञापन

श्रीलंका ए से सीरीज भी खेलेगा भारत ए
पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में जून में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का चयन किया है। इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम हिस्सा लेगी। इसके अलावा भारत ए श्रीलंका ए के खिलाफ दो बहु-दिवसीय मैच भी खेलेगा जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। सेफद गेंद की सीरीज के मुकाबले दांबुला में होंगे, जबकि लाल गेंद वाले मुकाबलों की मेजबानी गॉल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज का कार्यक्रम
भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली ये त्रिकोणीय सीरीज आईपीएल 2026 के बाद खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला नौ जून को भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच खेला जाएगा, जबकि भारत का दूसरा मुकाबला 11 जून को अफगानिस्तान से होगा। तीनों ही टीमें कुल चार-चार मुकाबले खेलेगी और जो दो टीमें सबसे ज्यादा मैच जीतेंगी उनके बीच 21 जून को त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच खेला जाएगा।

त्रिकोणीय सीरीज का कार्यक्रम
तारीख मैच
09 जून  भारत ए बनाम श्रीलंका ए
11 जून  भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
13 जून  अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
15 जून  भारत ए बनाम श्रीलंका ए
17 जून  भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
19 जून  अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
21 जून त्रिकोणीय सीरीज फाइनल
विज्ञापन

वैभव ने आईपीएल में किया है प्रभावित
वैभव ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्रभावित किया है। वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और इस सीजन में अब तक 11 मैचों में 440 रन बना चुके हैं। वैभव ने इस सीजन में एक शतक भी लगाया है।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंद्धू, हर्ष दुबे, सुर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed