फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Uttar pradesh gov and upca will give cash prize to state u-19 players who make world champian

U-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले इन तीन खिलाड़ियों पर धन वर्षा करेगी योगी सरकार

Thu, 08 Feb 2018 03:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh gov and upca will give cash prize to state u-19 players who make world champian
योगी आदित्यनाथ

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन में टीम इंडिया का हिस्सा रहे उत्तर प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ अगले महीने अलग-अलग कार्यक्रमों में ईनाम देने का ऐलान किया है। इन खिलाड़ियों में मुरादाबाद के शिवा सिंह, नोएडा के शिवम मावी और आर्यन जुयाल शामिल हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड स्थित टौरंगा के बे ओवल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। इन युवा क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ अगले महीने मार्च में राजधानी लखनऊ में अलग-अलग भव्य कार्यक्रमों में उनको सम्मनित कर इनाम देंगे।
विज्ञापन


इस मामले में सूबे के खेलमंत्री चेतन चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया टीम के उत्तर प्रदेश से जुड़े तीन युवा क्रिकेटरों को प्रदेश सरकार ने सम्मानित करने का फैसला किया है। इसके लिये मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है और अगले महीने मार्च में संभवत: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तीनों क्रिकेटरों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ जल्द ही पुरस्कार की राशि तय कर सम्मान की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttar pradesh gov and upca will give cash prize to state u-19 players who make world champian
टीम इंडिया चैंपियन

उन्होंने आगे कहा कि जूनियर खिलाड़ियों की सफलता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। खासकर शिवा व मावी ने अपने देश को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव युध्दवीर सिंह ने कहा, 'यूपीसीए को अपने इन युवा क्रिकेटरो पर गर्व है। इससे पहले भी साल 2000 में मोहम्मद कैफ ने अपनी कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी।'  

बहरहाल, उन्होंने कहा कि इस बारे में यूपीसीए के पदाधिकारियों से विचार विमर्श करके फैसला किया जायेगा । यह कार्यक्रम अगले माह मार्च में ही किया जायेगा क्योंकि अप्रैल से खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed