फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   usman khawaja says its not easy to defeat team india on there home grounds

ऑस्ट्रेलिया के सुपरहीरो उस्मान ख्वाजा ने कहा, 'भारत को उसी के घर में हराना नहीं है आसान'

Thu, 14 Mar 2019 07:01 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 14 Mar 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
usman khawaja says its not easy to defeat team india on there home grounds
usman khawaja

भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेल ऑस्ट्रेलियाई टीम की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाने वाले उस्मान ख्वाजा काफी खुश हैं। उस्मान ख्वाजा का कहना है कि उनके लिए भारत को उसकी सरजमीं पर हराना बहुत बड़ी उपलब्धि है। वह फिलहाल विश्व कप के बारे में सोचने के बजाय इस जीत का लुत्फ उठाने का समय है।

विज्ञापन


बायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पांच मैचों में 50, 38, 104, 91 और 100 रन की पारियां खेलीं।
विज्ञापन


ख्वाजा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने कहा, 'यह जीत काफी बड़ी है। भारत में सीरीज जीतना ही बहुत बड़ी बात है। यहां आकर खेलना काफी कठिन है और वो भी एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ। उन्होंने हमें ऑस्ट्रेलिया में हराया था इसलिए दो मैचों में मिली हार के बाद वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज जीतना शानदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम अभी अच्छा खेल रहे हैं। हम इस समय सिर्फ इस सीरीज का लुत्फ उठायेंगे। हमें अभी पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच वनडे खेलने है जो एक अच्छी टीम है। हमारे लिए अभी इतना आगे देखना जरूरी नहीं है, हम पहले इस जीत का आनंद उठाना चाहते हैं।'
 

यह पूछने पर कि इस तरह का शानदार प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप खिताब का बचाव करने का दावेदार बनाता है तो ख्वाजा ने कहा, 'मैं सुनिश्चित नहीं हूं।' उन्होंने कहा, 'विश्व कप अभी बहुत दूर है। हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है। आगे बढते हुए यह मायने नहीं रखता। कुछ नये मैच होंगे, नई टीमें होंगी, नया विकेट होगा।'

ख्वाजा ने कहा, 'लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के बाद मैं जान गया हूं कि अगर आप ज्यादा आगे के बारे में सोचते हो तो आप मुश्किल में पड़ जाते हो। हमें कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि हम ऐसा करते रहे, बाकी सब भी ठीक हो जायेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed