फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA vs PAK: Azam Khan flopped in T20 World Cup 2024, batsman was seen staring at the fans, video

USA vs PAK: विश्व कप में भी फ्लॉप हुए आजम खान, फजीहत के बाद फैंस को घूरते नजर आए बल्लेबाज, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 07 Jun 2024 09:14 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Jun 2024 09:14 AM IST
सार

टी20 विश्व कप 2024 में आजम खान की खराब फॉर्म जारी है। वह अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट हो गए। उन्हें अमेरिका के गेंदबाज नोस्तुश केंजीगे ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वह सिर्फ 11 रन बना सके थे। चौथे मुकाबले में वह शून्य पर आउट हुए थे। 

विज्ञापन
USA vs PAK: Azam Khan flopped in T20 World Cup 2024, batsman was seen staring at the fans, video
आजम खान - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की शुरुआत शर्मनाक हार के साथ हुई। गुरुवार को अमेरिका ने बाबर आजम की टीम को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। ग्रुप ए की दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज आजम खान एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्हें फैंस को घूरते देखा गया। 
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम ने भी 20 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की टीम  को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आजम खान की खराब फॉर्म जारी
टी20 विश्व कप 2024 में आजम खान की खराब फॉर्म जारी है। वह अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट हो गए। उन्हें अमेरिका के गेंदबाज नोस्तुश केंजीगे ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वह सिर्फ 11 रन बना सके थे। चौथे मुकाबले में वह शून्य पर आउट हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस पर आग बबूला हुए आजम
इस मैच से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें आजम खान को फैंस को गुस्से से घूरते देखा जा रहा है। दरअसल, यह वीडियो उनके गोल्डन डक के शिकार होने के बाद का है। जब वह पवेलियन की तरफ लौट रहे थे तभी कुछ दर्शकों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कुछ कमेंट किया, जिसे सुनकर विकेटकीपर बल्लेबाज गुस्से से लाल हो गए। 25 वर्षीय खिलाड़ी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोइन खान के बेटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed