{"_id":"618ceac21d9b47392c2cc04f","slug":"usa-batters-takes-two-runs-in-last-ball-to-tie-the-match-watch-dramatic-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"USA vs CAN: फील्डिंग टीम जीत का जश्न मनाती रही और बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुरा मैच टाई करा दिया, देखें Video","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
USA vs CAN: फील्डिंग टीम जीत का जश्न मनाती रही और बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुरा मैच टाई करा दिया, देखें Video
Thu, 11 Nov 2021 03:34 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 11 Nov 2021 03:34 PM IST
सार
अमेरिका और कनाडा के बीच मैच में फील्डिंग टीम आखिरी गेंद पर जश्न मनाती रही और बल्लेबाजों ने दूसरा रन लेकर मैच टाई करा दिया। इसके बाद मैच में काफी बवाल हुआ, लेकिन अंपायरों ने बल्लेबाजों को सही ठहराया।
विज्ञापन
मैच टाई होने के बाद नाराजगी जताते कनाडा के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और कनाडा के बीच टी-20 मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। इस मैच में आखिरी गेंद तक कनाडा की जीत तय लग रही थी और आखिरी गेंद फेकने के बाद कनाडा के खिलाड़ियों ने जश्न भी मनाया, लेकिन मैच टाई हो गया और अमेरिका ने सुपर ओवर जीतकर मैच अपने नाम किया। अमेरिका ने रस्टी थेरोन की बदौलत यह मैच टाई कराया, लेकिन मजेदार बात यह थी कि उन्होंने मैच की आखिरी गेंद खेली ही नहीं। इसके बावजूद वो अमेरिका के जीत के नायक रहे।
कैसे टाई हुआ मैच
टी-20 वर्ल्डकप में अमेरिका के रिजन से क्वालीफाई करने के लिए कनाडा और अमेरिकी टीम के बीच मैच चल रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 142 रन बनाए। इसके जवाब में अमेरिका ने अच्छी बल्लेबाजी की और आखिरी गेंद पर उन्हें जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी। गेंदबाज जतिंदरपाल मथरू ने धीमी गेंद की और अमेरिकी बल्लेबाज अली खान गेंद के साथ बल्ले का संपर्क नहीं कर सके। इधर दूसरे धोर पर खड़े रस्टी थेरोन ने बाई का रन भागना शुरू कर दिया और विकेट कीपर से पहले क्रीज पर पहुंच गए। कीपर ने गेंद विकेट पर मारी और अपनी जीत का जश्न मनाने लगे। उनके साथ कनाडा के बाकी खिलाड़ी भी जीत की खुशी मना रहे थे। इधर रस्टी थेरोन ने दूसरा रन भी भाग लिया और अपने साथी अली खान को भी आवाज लगाकर दूसरा रन पूरा कर लिया।
जब तक कनाडा के खिलाड़ी कुछ समझ पाते अमेरिका ने दो रन भागकर मैच टाई करा लिया था। इसके बाद काफी बवाल हुआ, लेकिन अंपायरों ने बल्लेबाजों को सही ठहराया और कनाडा को सुपर ओवर खेलना पड़ा। अमेरिका ने सुपरओवर जीतकर मैच अपने नाम किया। यह मैच रस्टी थेरोन की सूझबूझ और समझदारी की वजह से ही अमेरिका के पक्ष में गया।

📺 WATCH: One of the most dramatic finishes in the history of cricket as USA and Canada played out a match for the ages that went to a Super Over where #TeamUSA🇺🇸 prevailed
विज्ञापन विज्ञापन
👀The final over highlights are a MUST WATCH⬇️#CANvUSA🇨🇦🇺🇸 #WeAreUSACricket🇺🇸 pic.twitter.com/UBqBNTtS7x— USA Cricket (@usacricket) November 11, 2021