फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UPW vs RCB WPL 2024 Highlights UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore Women’s IPL Key Highlights Analysis

UPW vs RCB Highlights : आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने में यूपी नाकाम, मंधाना शतक से चूकी, अंक तालिका में बदलाव

Mon, 04 Mar 2024 11:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 04 Mar 2024 11:21 PM IST
सार

UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore Highlights : महिला प्रीमियर लीग का 11वां मुकाबला आरसीबी ने जीत लिया। मंधाना की टीम ने यूपी को 23 रन से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
UPW vs RCB WPL 2024 Highlights UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore Women’s IPL Key Highlights Analysis
UPW vs RCB Highlights - फोटो : BCCI/WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के 11वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को आरसीबी के हाथों करारी शिकस्त मिली। मंधाना की टीम ने यूपी को 23 रन से हराकर अंक तालिका में बड़ा बदलाव किया। यूपी ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मंधाना और पैरी की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 175 रन बना सकी। 
विज्ञापन


हेली के अलावा नहीं चला किसी का बल्ला
आरसीबी के खिलाफ यूपी की कप्तान एलिसा हेली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। उन्होंने 38 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 55 रन बनाए। पहले विकेट के लिए किरण नवगिरे के साथ हेली की 26 गेंदों में 47 रन की साझेदारी हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाज के लिए आईं चमारी अटापट्टू सिर्फ आठ रन बना सकीं। हैरिस ने पांच और सहरावत ने एक रन बनाया। आरसीबी के खिलाफ दीप्ति शर्मा और पूनम खेमनार के बीच छठे विकेट के लिए 31 गेंदों में 41 रन की साझेदारी हुई। दीप्ति ने 22 गेंदों में 33 रन और पूनम ने 24 गेंदों में 31 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन चार बना सकीं। वहीं, अंजलि सरवानी तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम और आशा शोभना ने दो-दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


मंधाना और पैरी ने जड़ा अर्धशतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने यूपी के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं एस मेघना और स्मृति मंधाना ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लि 51 रन की साझेदारी हुई। आंध्र प्रदेश की बल्लेबाज ने 21 गेंदों में 28 रन बनाए। उन्हें अंजलि सरवानी ने चमारी अटापट्टू के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं एलिस पैरी भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने ऑरेंज कैप होल्डर मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 रन की विशाल साझेदारी हुई। मंधाना 50 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुईं। यूपी के खिलाफ ऋचा घोष 10 गेंदों में 21 रन और सोफी डिवाइन दो गेंदों में दो रन बनाकर नाबाद रहीं। यूपी के लिए अंजिल, दीप्ति और सोफी एक्लेस्टोन को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंक तालिका का हाल
आरसीबी ने जीत के साथ अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, यूपी अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है। दोनों का नेट रनरेट क्रमश: 0.242 और -0.073 है। पहले नंबर पर छह अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स बनी है। वहीं, दूसरे नंबर पर गत विजेता मुंबई इंडियंस इतने ही अंकों के साथ है। गुजरात जाएंट्स को अब तक खेले चार मैचों में एक भी जीत नहीं मिली। ऐसे में टीम पांचवें नंबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed