{"_id":"69624ce9b05d501bc7079b71","slug":"upw-vs-gg-women-gujarat-giants-vs-up-warriorz-wpl-2026-2nd-match-updates-scorecard-2026-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP W vs GG W: गुजरात जाएंट्स का जीत से आगाज, गार्डनर-अनुष्का के बाद रेणुका-डिवाइन और वेयरहैम ने बिखेरी चमक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
UP W vs GG W: गुजरात जाएंट्स का जीत से आगाज, गार्डनर-अनुष्का के बाद रेणुका-डिवाइन और वेयरहैम ने बिखेरी चमक
Sat, 10 Jan 2026 06:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:28 PM IST
सार
महिला प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जाएंट्स ने पहला मुकाबला 10 रन से जीतकर शानदार शुरुआत की है। शनिवार को यूपी के खिलाफ गुजरात ने 207 रन बनाए थे। जवाब में मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम 197 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
यूपी बनाम गुजरात
- फोटो : WPL-X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात जाएंट्स ने महिला प्रीमियर लीग में जीत के साथ शुरुआत की है। शनिवार को नवी मुंबई में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम ने 10 रन से शानदार जीत दर्ज की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एश्ले गार्डनर और अनुष्का शर्मा की शतकीय साझेदारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाए थे। जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
यूपी वॉरियर्स की पारी
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर किरण नवगिरे पांचवीं गेंद पर रेणुका सिंह का शिकार बन गईं। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग और फीबी लिचफील्ड ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद यूपी की पारी लड़खड़ा गई। लैनिंग (30), हरलीन देओल (0) और दीप्ति शर्मा (1) सिर्फ एक रन के भीतर आउट हो गईं और टीम ने पांच गेंदों में तीन अहम विकेट गंवा दिए। नौ ओवर में 73/1 से टीम 10वें ओवर में 74/4 पर सिमट गई।
इसके बाद फीबी लिचफील्ड ने श्वेता सहरावत के साथ 69 रन की साझेदारी कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और पांच छक्के शामिल थे। लेकिन 16वें ओवर में उनके आउट होते ही यूपी की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। अंत में आशा शोभना ने 10 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 197 रन ही बना सकी और 10 रन से मुकाबला हार गई। गुजरात की ओर से जॉर्जिया वेयरहैम, रेणुका सिंह और सोफी डिवाइन ने अहम विकेट चटकाए।

गुजरात जाएंट्स की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की शुरुआत आक्रामक रही। ओपनर सोफी डिवाइन ने 38 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन उनके आउट होने के बाद कप्तान एश्ले गार्डनर ने मोर्चा संभाला। गार्डनर ने अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 103 रन की शानदार साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गार्डनर ने 41 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं, अनुष्का शर्मा ने 30 गेंदों में 44 रन बनाए। गार्डनर के 18वें ओवर में आउट होने के बाद जॉर्जिया वेयरहैम ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
वेयरहैम ने सिर्फ 10 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल थे। उनके साथ भारती फुलमाली ने भी उपयोगी योगदान देते हुए सात गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए। इस तरह गुजरात जाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यूपी वॉरियर्स की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए।